सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UPPSC APO Preliminary Exam 13,105 Candidates to Appear at 29 Centers in varanasi

यूपीपीएससी एपीओ प्री परीक्षा: 29 केंद्रों पर एग्जाम देंगे 13105 अभ्यर्थी, समय से पहुंचना जरूरी; तगड़ी सुरक्षा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 22 Mar 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार

UPPSC APO Preliminary Exam: अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। सहायक अभियोजन अधिकारी की परीक्षा एक पाली में सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक होगी। इसके लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम कर लिए गए हैं।

UPPSC APO Preliminary Exam 13,105 Candidates to Appear at 29 Centers in varanasi
परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) की परीक्षा रविवार को जिले के 29 केंद्रों पर कराई जाएगी। इसमें कुल 13105 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के संबंध में शनिवार की देर शाम तक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

Trending Videos


शहर के यूपी कॉलेज में भी चार केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे उपस्थिति दर्ज करानी होगी। 8.45 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के कुल 182 पदों के लिए वाराणसी में 29 केंद्रों पर 13105 अभ्यर्थी पेपर देंगे। सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा एक पाली में सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की ओर से अभ्यर्थियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय पर पहुंचना होगा। लेट पहुंचने वालों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्री-परीक्षा में सामान्य ज्ञान और लॉ विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा कराने के लिए 29 सेक्टर और 29 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 120 मिनट में हल करने होंगे 150 प्रश्न : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से कराई जा रही सहायक अभियोजन अधिकारी की परीक्षा में सामान्य ज्ञान और लॉ विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। पूरी परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसे हल करने के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। इसमें 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान और 100 प्रश्न लॉ से होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक काटे जाएंगे। ऐसे में टाइम मैनेजमेंट ही परीक्षा की सफलता तय करेगा। 

यूपी कॉलेज में विशेष सुरक्षा इंतजाम 
यूपी कॉलेज में बीते शुक्रवार को हुई घटना को देखते हुए परीक्षा में यहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परिसर में आरआरएफ के साथ पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती है। 24 घंटे ड्रोन से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा डीसीपी समेत अन्य अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

यूपी कॉलेज परिसर में चार केंद्र, 1632 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज परिसर में यूपीपीएससी की एपीओ प्री परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल केंद्रों पर 1632 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनमें रानी मुरार बालिका इंटर कॉलेज में 384, उदय प्रताप कॉलेज ऑटोनॉमस ब्लॉक ए में 384, ब्लॉक बी में 384 और उदय प्रताप इंटर कॉलेज में 480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed