फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Encounter Cattle smuggler shot leg sent to trauma center 30 cattle recovered from trailer

Varanasi Encounter: मुठभेड़ में गोतस्कर के पैर में लगी गोली, ट्रॉमा सेंटर भेजा; ट्रेलर से 30 गोवंश बरामद

Mon, 20 Jul 2026 12:05 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 20 Jul 2026 12:05 PM IST
सार

Varanasi News: रामनगर के भीटी चौकी क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और कथित गोतस्कर मोहम्मद एजाज के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। ट्रेलर से करीब 30 गोवंशीय पशु बरामद कर शेल्टर होम भेजे गए। आरोपी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Varanasi Encounter Cattle smuggler shot leg sent to trauma center 30 cattle recovered from trailer
इसी जगह हुई थी मुठभेड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

रामनगर थाना क्षेत्र के विश्वसुंदरी पुल के नीचे सोमवार सुबह पुलिस और कथित गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक शातिर गोतस्कर के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पुलिस ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। उसके कब्जे से मिले कंटेनर से करीब 30 गोवंशीय पशु बरामद किए गए, जिन्हें सुरक्षित पशु शेल्टर होम भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी छह से सात बार जेल जा चुका है तथा उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।

विज्ञापन





एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि भीटी चौकी क्षेत्र में पुलिस सोमवार सुबह वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से आ रहे एक कंटेनर को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने पीछा करते हुए आगे घेराबंदी की। टेंगरा मोड़ कट के पास पुलिस का घेरा देखकर कंटेनर से एक व्यक्ति उतरकर विश्वसुंदरी पुल के नीचे झाड़ियों की ओर भागने लगा।

विज्ञापन

Varanasi Encounter Cattle smuggler shot leg sent to trauma center 30 cattle recovered from trailer
घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोप है कि आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बद्दूराज थाना क्षेत्र के हरनाही लक्ष्मीनिया गांव निवासी मुहम्मद एजाज पुत्र हाकिम मियां के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वह गोवंशीय पशुओं को पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। कंटेनर की तलाशी लेने पर करीब 30 गोवंशीय पशु बरामद हुए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद गोवंशों को पशु शेल्टर होम भेज दिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और फरार अन्य तस्करों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed