सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Free Wi-Fi Facility at Assi and Dashashwamedh Ghats Service Inaugurated

Varanasi News: अस्सी और दशाश्वमेध घाट पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा, ऐसे मिलेगी सुविधा; सेवा का लोकार्पण

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 12 Apr 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी के महापाैर अशोक कुमार तिवारी ने अस्सी घाट से फ्री वाई-फाई सेवा की शुरुआत की, जो दशाश्वमेध घाट तक उपलब्ध होगी। बीएसएनएल के सहयोग से शुरू यह सुविधा क्यूआर कोड स्कैन कर मिलेगी, जिससे पर्यटक, छात्र और स्थानीय लोग बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी का लाभ उठा सकेंगे।

Varanasi News Free Wi-Fi Facility at Assi and Dashashwamedh Ghats Service Inaugurated
अस्सी और दशाश्वमेध घाट पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Wi-Fi Facility Dashashwamedh Ghats: शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के साथ-साथ नगर निगम अब इसे डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में जुट गया है। इस क्रम में मेयर अशोक कुमार तिवारी ने अस्सी घाट पर आयोजित एक समारोह में निशुल्क वाई-फाई सेवा का विधिवत लोकार्पण किया। प्रथम चरण में इस परियोजना के तहत अस्सी और दशाश्वमेध घाट को हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा से जोड़ दिया गया है।
Trending Videos


अस्सी घाट से सेवा की शुरुआत करते हुए मेयर ने कहा कि यह सुविधा शहर को आधुनिक स्मार्ट सिटी बनाने के संकल्प का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मुफ्त वाई-फाई सेवा का आगाज अस्सी घाट से किया जा रहा है, जिसका लाभ दशाश्वमेध घाट पर भी मिलेगा। वर्तमान में इंटरनेट एक बुनियादी आवश्यकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटों पर आने वाले युवाओं, शोधार्थियों और पर्यटकों को अब कनेक्टिविटी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यह डिजिटल पहल सूचनाओं के आदान-प्रदान को सुगम बनाने के साथ ही नगर निगम की सेवाओं को भी जनता के करीब ले जाएगी। 
 

क्यूआर कोड स्कैन करने पर मिलेगी सुविधा
बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि नेटवर्क की गति और रेंज का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि भीड़ वाले समय में भी सुचारू कनेक्टिविटी बनी रहे। घाटों पर फ्री वाई-फाई जोन के बोर्ड लगाए गए हैं। नागरिक वहां दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर आसानी से इंटरनेट सेवा का लाभ ले सकते हैं। इस अवसर पर राजेश कुमार यादव चल्लू, पार्षद विजय द्विवेदी, अमित सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, माधुरी सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, सोमनाथ यादव सहित निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

नावों में ओवरलोडिंग पर होगी कार्रवाई
वृंदावन में यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी मोटर बोट पलटने के बाद वाराणसी पुलिस अलर्ट पर है। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद काशी के गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती में शामिल होने के लिए रोज श्रद्धालु पहुंचते हैं। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी के अनुसार घाटों पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। नाविकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में नावों पर ओवरलोडिंग न करें। संवेदनशील व गहरे स्थानों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले नाविकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed