सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News PAC Constable Beats Couple Both in Critical Condition Mob Chases Down Assaults Accused

UP: वाराणसी में पीएसी के जवान ने दंपती को पीटा, दोनों की हालत गंभीर; भीड़ ने भी आरोपी को दाैड़ाकर मारा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 21 Mar 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi Crime: इस नृशंस मामले की जानकारी मिलते ही माैके पर मंडुवाडीह थाने की पुलिस पहुंच गई। हालात को काबू में करने के साथ ही घायलों को अस्पताल भेजा गया। यहां तीनों की हालत गंभीर बनी हुई थी।

Varanasi News PAC Constable Beats Couple Both in Critical Condition Mob Chases Down Assaults Accused
पति को बचाते-बचाते बेसुध हुई पत्नी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के पास उद्देश्य नगर कॉलोनी मोड़ पर शनिवार शाम एक पीएसी जवान पर सब्जी बेचने वाले दंपती को लोहे की रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी जवान को दौड़ाकर पीट दिया, जिससे वह भी घायल हो गया।

Trending Videos




सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति को संभाला और घायल दंपती सहित पीएसी जवान को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां तीनों का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, गीता देवी पत्नी राधेश्याम, निवासी ग्राम वैदेही, थाना औराई (महाराजगंज), अपने पति के साथ पिछले दो वर्षों से हरिहरपुर स्थित उद्देश्य नगर में सड़क किनारे सब्जी बेचकर जीविकोपार्जन कर रही हैं। शनिवार की शाम करीब छह बजे पीएसी का एक जवान, जिसे स्थानीय लोगों ने आशुतोष सिंह बताया, वहां पहुंचा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किसी बात को लेकर जवान और दंपती के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि गुस्से में जवान ने पास में रखी लोहे की रॉड उठा ली और पति-पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही गिर पड़े।

लोगों में आक्रोश

घटना को देख आसपास के लोग आक्रोशित हो उठे। सब्जी विक्रेता दंपती की पिटाई से नाराज लोगों ने आरोपी जवान को घेर लिया और दौड़ाकर उसकी भी पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

सूचना मिलते ही मंडुवाडीह थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed