सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Stranded on Road Dial 112 if Harassed Call 1930 if Threatened by Cyber Criminals

Varanasi News: राह में फंसे...कोई छेड़े तो मिलाए डायल-112, साइबर अपराधी हड़काएं तो करें 1930 पर फोन; जानें खास

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 19 Mar 2026 05:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: महिला संबंधी अपराधों एवं घरेलू हिंसा के मामलों में स्थानीय स्तर पर शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था की गई है। बड़ागांव और कोतवाली, जिला मुख्यालय पर महिलाओं की शिकायतों, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा एवं तीन तलाक प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।

Varanasi News Stranded on Road Dial 112 if Harassed Call 1930 if Threatened by Cyber Criminals
नवरात्र में नारी शक्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Navratri: नवरात्र में नारी शक्ति को और सशक्त बनाने के लिए कमिश्नरेट की मिशन शक्ति टीम भी सक्रिय है। कमिश्नरेट के 29 थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की टीम महिलाओं, छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक भी कर रही है। दिन हो चाहे रात रास्ते में यदि कोई महिला, छात्रा फंस जाए, उसकी स्कूटी का ईंधन खत्म हो जाए तो वह डायल-112 पर कॉल कर सकती है। तुरंत पुलिस टीम पहुंचेगी और घर तक छोड़ेगी।

Trending Videos


इसके साथ ही कोई परेशान करता है तो डायल-112 पर तुरंत शिकायत करें। सोशल मीडिया पर यदि काेई परेशान करता है या फिर डिजिटल अरेस्ट की धमकी देता है तो साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि कमिश्नरेट क 29 थानों पर मिशन शक्ति केंद्र संचालित हैं। इसमें 230 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम नारी सुरक्षा पर काम करती है। इसमें 360 डिग्री काउंसलिंग, मार्गदर्शन, सहायोग, संरक्षण सेवाएं प्रदान करने में एकल संपर्क बिंदु के रूप में काम कर रही है।

वीमेन पावर लाइन-1090
24×7 कॉल सेंटर, जहां महिलाएं, लड़कियों का पीछा करना, फोन पर परेशान करना, घरेलू हिंसा, साइबर उत्पीड़न, ब्लैकमेल आदि की शिकायत कर सकती हैं। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी जाती है। पुलिस कॉल कर अभद्र व्यक्तियों को चेतावनी, परामर्श देती है, अनसुना करने वालों पर विधिक कार्रवाई होती है। कराई जाती है। आकस्मिक मामलों को तुरंत 112 पर ट्रांसफर कर त्वरित मदद उपलब्ध समस्या के समाधान तक फीडबैक व संपर्क बनाए रखा जाता है।

एंटी रोमियो स्क्वाड
सार्वजनिक स्थलों जैसे-चौराहों, बाजारों, माल्सर, पार्क, स्कूल, कालेज कोचिंग संस्थान व अन्य स्थलों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराये जाने व महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ राह चलते छेड़भानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन एवं टिप्पणियों की घटनाओं को रोकना एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा किया जाता है।

  • डायल-112 : आपातकालीन पुलिस सेवा
  • 102 हेल्पलाइन नंबर : गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन
  • 108 एंबुलेंस सेवा 
  • 1930 साइबर हेल्पलाइन
  • 1098 लाइल्ड लाइन
  • 181 वीमेन हेल्पलाइन
  • 1090 वीमेन पावर लाइन
  • 101 फायर ब्रिगेड
  • 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed