सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Thieves Ransack Retired Bank Employee Home House Located Former DIG home

Varanasi News: रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर को चोरों ने खंगाला, पूर्व डीआईजी के घर के बगल में है मकान; FIR

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 20 Mar 2026 05:51 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: रिटायर्ड बैंक कर्मी के मकान में चोरी की जानकारी मिलते ही माैके पर कैंट थाने की पुलिस भी पहुंच गई। भुक्तभोगी से पूछताछ के बाद परीक्षण किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Varanasi News Thieves Ransack Retired Bank Employee Home House Located Former DIG home
कैंट थाने के बाद मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi Crime: कैंट थाना क्षेत्र के चुप्पेपुर में बुधवार की रात रिटायर्ड बैंक कर्मी इंदु प्रकाश सिंह के मकान को चोरों ने खंगाला। भुक्तभोगी मकान पूर्व डीआईजी संतोष कुमार सिंह के मकान से सटा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सीसी कैमरे में चोरों को आते और जाते देखा गया। भुक्तभोगी के भाई शहस्त्रांशु सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त इंदु प्रकाश सिंह सात मार्च को अपने बेटे के पास गोवाहाटी गए हुए हैं। उनके घर पर मौजूद न होने का फायदा उठाकर चोर देर रात करीब 2:18 बजे ऑटो रिक्शा से पहुंचे और करीब 3:01 बजे चोरी की वारदात को अंजाम देकर निकल गए। चोरी घटना आसपास लगे सीसी कैमरों में कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह मकान में रह रहे एक किराएदार ने फोन कर चोरी की सूचना दी। इसके बाद उन्होंने अर्दली बाजार निवासी अपने भाई शहस्त्रांशु सिंह को मौके पर भेजा। शहस्त्रांशु सिंह के अनुसार दो मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल पर रवि सोनकर और अशोक यादव नाम के किराएदार रहते हैं।

घटना के समय रवि सोनकर घर पर नहीं थे, ऐसे में चोरों ने उनके कमरे का ताला तोड़कर चोरी की। वहीं दूसरे किराएदार के कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी गई थी ताकि वह बाहर न निकल सके। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाए। चोरी गए सामान का आंकलन इंदु प्रकाश सिंह के आने पर होगा कि कितने की चोरी हुई है।

बीएचयू के रिटायर्ड प्रोफेसर के घर में चोरी
चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही स्थित गणेशपुरी कॉलोनी में बीएचयू के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. बी.डी. भाटिया के बंद मकान को चोरों ने खंगाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। भुक्तभोगी के अनुसार चोर इन्वर्टर, बैटरी तथा यूपीएस समेत अन्य सामान उठा ले गए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में वह कबीर नगर दुर्गाकुंड में रहते हैं। सुसुवाही स्थित उनका मकान काफी समय से बंद पड़ा था। थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed