फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Violent clash between two groups over land dispute allegations of stone attacks using bows and arrows

UP News: जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पत्थरबाजी के साथ तीर-धनुष से हमले का आरोप; तीन हिरासत में

Fri, 03 Jul 2026 10:37 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 03 Jul 2026 10:37 PM IST
सार

Sonbhadra News: जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के कुरछा गांव में खेत की नाली में कूड़ा डालने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पत्थरबाजी के साथ तीर-धनुष से हमले में एक युवक गंभीर घायल हो गया। आरोपियों ने घर में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

विस्तार

सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के कुरछा गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पत्थरबाजी और तीर-धनुष से हमले का आरोप है। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके सिर और आंख के ऊपर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, घायल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन




घायल सर्वेश कुमार केवट ने बताया कि उनके पड़ोसी खेत से सटे हिस्से में घास-फूस और कूड़ा फेंक रहे थे। इससे खेत के पास स्थित बाउली से आने वाले पानी का प्रवाह बाधित हो रहा था। उनकी मां मनगीरा देवी ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के 10 से 15 लोग मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी। सर्वेश का आरोप है कि कुछ लोग तीर-धनुष और बलुआ लेकर भी पहुंच गए और उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और दाहिनी आंख के ऊपर गंभीर चोट आई। जान बचाने के लिए वह घर के अंदर भागे, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए और तोड़फोड़ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। सर्वेश ने आरोप लगाया कि पुलिस के जाने के बाद दोबारा उनके घर पर पथराव किया गया, जिससे मकान की छत पर लगी शीट क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रभारी निरीक्षक एसपी वर्मा ने बताया कि मामले में घायल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed