फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   VIP movement on Ravidas Jayanti Traffic routes in Kashi change from July 27 to 29 diversions on roads

रविदास जयंती पर VIP मूवमेंट: 27 से 29 जुलाई तक काशी में बदलेगा ट्रैफिक रूट, कई मार्गों पर डायवर्जन; जानें खास

Mon, 27 Jul 2026 11:41 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 27 Jul 2026 11:41 AM IST
सार

Varanasi News: रविदास जयंती पर प्रस्तावित वीआईपी आगमन को लेकर वाराणसी में 27 से 29 जुलाई तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। बाबतपुर, हरहुआ, गिलट बाजार, भोजूबीर, सिगरा, राजघाट, रामनगर, कैंट समेत कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का संचालन प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और निर्धारित व्यवस्था का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
VIP movement on Ravidas Jayanti Traffic routes in Kashi change from July 27 to 29 diversions on roads
वाराणसी में 27 से 29 जुलाई तक काशी में बदलेगा ट्रैफिक रूट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Traffic: रविदास जयंती के अवसर पर प्रस्तावित वीआईपी आगमन को देखते हुए वाराणसी में 27 से 29 जुलाई तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। इस दौरान वीआईपी के आगमन और प्रस्थान के समय शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगों से यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर घर से निकलने की अपील की है।

विज्ञापन


यातायात पुलिस के अनुसार, बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहे से वीआईपी मूवमेंट के दौरान बाबतपुर ओवरब्रिज और पिंडरा कट की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। वहीं हरहुआ रिंग रोड ओवरब्रिज पर भी वीआईपी के आवागमन के समय वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। गिलट बाजार तिराहे से आने वाले वाहनों को भोजूबीर की बजाय सेंट्रल जेल रोड और शिवपुर बाजार की ओर भेजा जाएगा।

विज्ञापन

पुलिस रहेगी तैनात

भोजूबीर, गोलघर और अर्दली बाजार क्षेत्र में भी विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। भोजूबीर तिराहे से सर्किट हाउस और गिलट बाजार की ओर जाने वाले वाहनों को अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। गोलघर कचहरी तिराहे से सर्किट हाउस जाने वाले वाहनों को अंबेडकर चौराहा और अर्दली बाजार मार्ग से भेजा जाएगा।

पुलिस लाइन, चौकाघाट और तेलियाबाग क्षेत्र में पुलिस लाइन चौराहे से गोलघर कचहरी और ताड़ीखाना तिराहा की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को पांडेपुर की ओर मोड़ा जाएगा। चौकाघाट से पुलिस लाइन जाने वाले वाहनों को अंधरापुल मार्ग से भेजा जाएगा, जबकि तेलियाबाग तिराहे से वाहन अंधरापुल और लहुराबीर की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

सिगरा, मलदहिया और साजन क्षेत्र में मलदहिया चौराहे से मरीमाई और साजन तिराहे की ओर जाने वाले वाहनों को इंग्लिशिया लाइन और लहुराबीर की तरफ मोड़ा जाएगा। सिगरा स्टेडियम गेट नंबर-2 तिराहे से सिगरा चौराहा और रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

वैकल्पिक मार्गों से होगा वाहनों का संचालन

राजघाट, पड़ाव और रामनगर क्षेत्र में गुजरात पुलिस चौकी से वीआईपी आगमन के तीन घंटे पहले से सभी मालवाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा। पड़ाव चौराहे से वाहनों को राजघाट और रामनगर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। रामनगर चौराहे से वाहनों को पंचवटी, शास्त्री चौक और टेगरा मोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

इसके अलावा कैंट, नदेसर और मिंट हाउस क्षेत्र में भी यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। मिंट हाउस तिराहे से इंडिया होटल और नदेसर तिराहे से मिंट हाउस की ओर जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जाएगा।

अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) अंशुमान मिश्रा ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात पुलिस का सहयोग करें और वीआईपी मूवमेंट के दौरान निर्धारित डायवर्जन का पालन करें। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क किया जा सकता है। यातायात पुलिस ने लोगों से अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचने और समय से पहले यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed