{"_id":"698d716a843e855fff0645ce","slug":"young-man-died-due-to-drowning-while-bathing-in-ganga-river-in-varanasi-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गंगा स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत, पायलट की ट्रेनिंग कर धनबाद से काशी भ्रमण पर आया था आयुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गंगा स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत, पायलट की ट्रेनिंग कर धनबाद से काशी भ्रमण पर आया था आयुष
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: केदार घाट पर स्नान के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह 18 वर्षीय युवक गंगा में डूब गया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को बरामद किया।
घटना से परिजन बदहवास
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी जिले में थाना भेलूपुर क्षेत्र अंतर्गत केदार घाट पर बृहस्पतिवार की सुबह गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद साथ में मौजूद परिजनों में चीख- पुकार मच गई। मृतक की पहचान आयुष कुमार (18) के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार आयुष हाल ही में पायलट की ट्रेनिंग करके लौटा था।
Trending Videos
क्या है पूरा मामला
आयुष मूल रूप से बैंक कॉलोनी गोविंदपुर जिला धनबाद झारखंड का निवासी था। अपनी मां, नाना और नानी के साथ वाराणसी भ्रमण पर आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आयुष सुबह केदार घाट पर गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान आयुष के नाना उपेंद्र सिन्हा ने शोर मचाया। इस पर मौके पर स्वयंसेवी गोताखोर सनी, अजय और राकेश ने जल पुलिस के सहयोग से सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गंगा से बाहर निकाला गया।
इसे भी पढ़ें: UP News: पूर्वांचल में हर 10 में से एक बच्चा गेमिंग की गिरफ्त में, तीन बच्चों ने ही 1.65 करोड़ गंवाए
घटना की जानकारी थाना भेलूपुर पुलिस को दी गई, जिसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए शव को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
