सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Youth Climbs Water Tank Upon Receiving Notice of Dismissal Village Head Provides Written Assurance

UP: पानी टंकी पर चढ़ा युवक, कहा- काम मैंने किया, देखभाल कोई और करेगा...तनाव में हूं, इसलिए कूदने जा रहा

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 28 Mar 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। तीन घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर पानी की टंकी से युवक नीचे उतरा तो लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद प्रधान ने लिखित दिया कि युवक को ही टंकी के देखभाल के लिए रखा जाएगा।

Youth Climbs Water Tank Upon Receiving Notice of Dismissal Village Head Provides Written Assurance
नाैकरी से निकाले जाने की सूचना पाकर टंकी पर चढ़ा युवक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हथनौरा गांव में शनिवार सुबह एक युवक के हाई-वोल्टेज ड्रामे से हड़कंप मच गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव निवासी कमलेश (40) जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। युवक की इस हरकत से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

Trending Videos


कमलेश टंकी के ऊपर से लगातार चिल्लाते हुए कह रहा था कि टंकी के निर्माण कार्य में उसने शुरू से लेकर अंत तक मेहनत की है, लेकिन अब जब टंकी बनकर तैयार हो गई है तो उसकी देखभाल के लिए किसी दूसरे व्यक्ति को रखा जा रहा है। इसी बात से वह मानसिक तनाव में है और न्याय न मिलने पर टंकी से कूदकर जान दे देगा। युवक बार-बार नीचे छलांग लगाने की धमकी दे रहा था, जिससे मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। तुरंत ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने की कोशिश शुरू की। करीब तीन घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस और ग्रामीण युवक को समझाने-बुझाने में लगे रहे। इस दौरान हर पल अनहोनी की आशंका बनी रही।

मौके पर पहुंचे सीनियर पुलिस सब-इंस्पेक्टर गंगाराम बिंद ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक से लगातार बातचीत की और उसे शांत कराने का प्रयास किया। साथ ही ग्राम प्रधान गुंजन को भी मौके पर बुलाया गया। काफी देर तक चली मान-मनौव्वल और बातचीत के बाद प्रधान ने युवक को लिखित आश्वासन दिया कि टंकी की देखभाल का काम उसी को दिया जाएगा।

लोगों ने ली राहत की सांस

आश्वासन मिलने के बाद कमलेश का गुस्सा शांत हुआ और वह टंकी से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक गंगाराम बिंद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और समझदारी से काम लेते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रधान और युवक के बीच आपसी सहमति से विवाद का समाधान करा दिया गया है।
 

इस पूरे घटनाक्रम के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि समय रहते पुलिस और प्रशासन की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। युवक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं प्रधान गुंजन ने भी स्पष्ट किया कि कमलेश को ही टंकी की देखभाल का जिम्मा सौंपा जाएगा, जिससे अब मामला पूरी तरह शांत हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed