Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Bihar Weather Update: Light to moderate rain expected in many districts, how will the weather be in your city?
{"_id":"68d0d5bfd364467c680342ff","slug":"bihar-weather-update-light-to-moderate-rain-expected-in-many-districts-how-will-the-weather-be-in-your-city-2025-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather Update: कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather Update: कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
Video Published by: ज्योति चौरसिया Updated Mon, 22 Sep 2025 10:21 AM IST
मौसम विभाग ने पटना समेत बिहार के सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश के आसार जताए हैं। हालांकि, इस दौरान किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग सोमवार को पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य में 27 सितंबर तक दिनों तक कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। बता दें कि, दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी की स्थिति बनने लगी है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, मानसून की ट्रफ रेखा वर्तमान में हिमालय की तराई की ओर खिसक रही है। उत्तर बिहार और आसपास के क्षेत्रों में नमी युक्त पुरवा हवाएं चल रही हैं, जिससे वर्षा की स्थितियां बनी हुई हैं। बंगाल की खाड़ी से नमी लगातार प्रदेश में प्रवेश कर रही है, जिससे बादल बन रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा 25 से 27 सितम्बर के बीच कई जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा, विशेषकर उत्तर पूर्व और दक्षिणी बिहार में बारिश के असार हैं। वहीं 24, 25, 26, 27 सितम्बर को दक्षिण मध्य, पूर्वी, उत्तर पूर्वी और दक्षिणी बिहार के हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाएं यानी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा चल सकती हैं। 25, 26 और 27 सितम्बर को अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, जमुई और बांका में कहीं कहीं भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।