Hindi News
›
Video
›
Bihar
›
Bihar news vaishali Police busted a liquor racket at a PDS shop and arrested five people vaishali News
{"_id":"69a047779d39e97a3b01ef12","slug":"bihar-news-vaishali-police-busted-a-liquor-racket-at-a-pds-shop-and-arrested-five-people-vaishali-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-3994518-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पीडीएस की आड़ में शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पीडीएस की आड़ में शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 26 Feb 2026 07:09 PM IST
Link Copied
वैशाली जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जन वितरण प्रणाली यानी पीडीएस की दुकान की आड़ में बीच बस्ती एक घर के अंदर अवैध शराब फैक्ट्री चलाई जा रही थी। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की और पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
पीडीएस दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार
मामला वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के शीतल भकुरहर गांव का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में पीडीएस दुकान की आड़ में अवैध शराब बनाई जा रही है। इसके बाद सराय थाना पुलिस ने सदर टू डीएसपी गोपाल मंडल की मौजूदगी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर के अंदर से भारी मात्रा में शराब बरामद की। चावल के बोरों में छिपाकर शराब रखी गई थी। पुलिस ने मौके से डुप्लीकेट शराब बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा किया।
बड़ी मात्रा में सामान बरामद, पांच लोग हिरासत में
पुलिस को घर से अलग अलग ब्रांड के शराब रैपर, खाली बोतलें, शराब बनाने के उपकरण और कच्चा माल मिला है। बरामद सामान से साफ है कि यहां बड़े पैमाने पर शराब का उत्पादन और पैकिंग की जा रही थी। मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। सभी से थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित गिरोह का काम है जो लंबे समय से पीडीएस दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार चला रहा था।
जांच जारी, आगे होगी कानूनी कार्रवाई
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध फैक्ट्री के तार किन लोगों से जुड़े हैं। जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में सदर टू डीएसपी गोपाल मंडल ने बताया कि वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और शराब कारोबार का खुलासा किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।