{"_id":"69c4df938a577741580e0890","slug":"video-cylinder-explodes-in-vikas-nagar-home-family-narrow-escape-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"विकास नगर के एक घर में फटा सिलिंडर, मचा हड़कंप; परिवार के चार सदस्य बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास नगर के एक घर में फटा सिलिंडर, मचा हड़कंप; परिवार के चार सदस्य बाल-बाल बचे
मनीमाजरा में विकास नगर, मौली जागरां में बुधवार देर रात एक घर में भीषण आग लगने के बाद किचन में रखा गैस सिलिंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर की दीवारों और लेंटर तक में दरारें आ गईं। हालांकि समय रहते घर के चारों सदस्य बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 12:45 बजे की है। मकान नंबर 216 के चौथे फ्लोर पर मौजूद योगेश ने तीसरी मंजिल से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। इस मंजिल पर कोई नहीं रहता था, बल्कि वहां किचन बनाया गया था। योगेश ने तुरंत नीचे सो रहे अपने पिता गिरीश, मां और भाई को जगाकर घर से बाहर निकाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।