बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Congress goes on offensive over theft of offerings from Ram Temple demands a judicial inquiry and dissolution

Balod: राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर कांग्रेस हमलावर, न्यायिक जांच और ट्रस्ट भंग करने की मांग

अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: बालोद ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 03:12 PM IST
Congress goes on offensive over theft of offerings from Ram Temple demands a judicial inquiry and dissolution
अयोध्या के राम मंदिर में चंदा और चढ़ावा चोरी के कथित मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय (राजीव भवन) में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर राम मंदिर के नाम पर दशकों से एकत्र किए गए चंदे का हिसाब जनता को क्यों नहीं दिया जा रहा है?

आस्था के नाम पर राजनीति और चंदे में हेराफेरी का आरोप
पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम करोड़ों भारतीयों की आस्था, संस्कृति और नैतिक चेतना के प्रतीक हैं। देश के गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं ने अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई और बचत राम मंदिर निर्माण के लिए दान की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने लगभग तीन दशकों तक राम नाम पर राजनीति की और सत्ता हासिल की, लेकिन आज करोड़ों रामभक्त यह पूछने पर मजबूर हैं कि यह चंदा आखिर किसकी शह पर लूटा गया।

यह केवल आर्थिक घोटाला नहीं, आस्था से विश्वासघात है
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने इसे एक बड़ा वैचारिक और धार्मिक घोटाला बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक आर्थिक हेराफेरी नहीं है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के साथ किया गया घोर विश्वासघात है। मंदिर निर्माण के समय रामशिला पूजन के नाम पर 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि एकत्रित की गई थी, जिसका जवाब आरएसएस और भाजपा के लोग आज तक नहीं दे पाए हैं। उन्होंने आगे जोड़ा कि जिन लोगों ने पहले चंदे में हेराफेरी की, वही लोग अब मंदिर बनने के बाद चढ़ावे में हेराफेरी करने लगे हैं।

मोदी और शाह लें नैतिक जिम्मेदारी: कांग्रेस
विनोद चंद्राकर ने इस पूरे मामले के लिए सीधे तौर पर शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि चूंकि राम मंदिर न्यास ट्रस्ट का गठन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किया गया था, इसलिए इस पूरे कथित घोटाले की नैतिक जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की बनती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने 'देवद्रव्य' (भगवान के धन) की चोरी करने के महापाप को संरक्षण दिया है।

कांग्रेस पार्टी की प्रमुख मांगें
प्रधानमंत्री की स्पष्टता: प्रधानमंत्री स्पष्ट करें कि ट्रस्ट के गठन, शीर्ष नियुक्तियों और प्रशासनिक निगरानी में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की क्या भूमिका रही है और वे इस विषय पर मौन क्यों हैं।
FIR और गिरफ्तारी: चंपत राय, अनिल मिश्रा और इस कथित घोटाले में शामिल सभी प्रभावशाली व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच: पूरे प्रकरण की स्वतंत्र न्यायिक जांच सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) की निगरानी में कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।
ट्रस्ट को भंग करना: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तत्काल भंग कर धर्माचार्यों, प्रतिष्ठित नागरिकों, प्रशासनिक विशेषज्ञों और स्वतंत्र सदस्यों को मिलाकर एक नया, पारदर्शी ट्रस्ट गठित किया जाए।
फॉरेंसिक ऑडिट: राम मंदिर के लिए प्राप्त समस्त चंदे, चढ़ावे, भूमि खरीद और खर्चों का एक स्वतंत्र फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाए और उसकी रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए।
 
राम मंदिर विवाद पर पीसी
राम मंदिर विवाद पर पीसी - फोटो : credit
 
राम मंदिर विवाद पर पीसी
राम मंदिर विवाद पर पीसी - फोटो : credit
 
राम मंदिर विवाद पर पीसी
राम मंदिर विवाद पर पीसी - फोटो : credit
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर में ट्यूबवेल पर खूनी खेल, धारदार हथियार से युवक की हत्या

16 Jul 2026

Bihar: Bankipur By Election में Prashant Kishor पर Jitan Ram Manjhi का बड़ा बयान, बोले मैं नहीं जानता

16 Jul 2026

फतेहाबाद में किस्त जमा न करने पर गर्भवती से मारपीट

16 Jul 2026

दिल्ली कैंट स्टेशन के आधुनिकीकरण से रेल संचालन प्रभावित, 19 ट्रेनों का ठहराव तीन माह तक रहेगा बंद

सोनीपत में टायर बदल रहे दो युवकों को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत

16 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, पांच यात्री घायल

16 Jul 2026

लखनऊ में सुबह-सुबह बदला मौसम, बारिश ने गर्मी से दिलाई निजात

16 Jul 2026
विज्ञापन

जगराओं में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दो घंटे देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

16 Jul 2026

Barwani News: बारिश नहीं हुई तो इंद्रदेव को मनाने जुटे ग्रामीण, निमाड़ में काकड़ पूजा से विशेष नमाज तक की गई

16 Jul 2026

Ujjain: गुप्त नवरात्रि पर वैष्णव तिलक और त्रिपुंड से हुआ श्रृंगार, भस्म रमाकर बाबा श्री महाकाल ने दिया दर्शन

16 Jul 2026

आजमगढ़ में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर बवाल, आजमगढ़-मऊ मार्ग जाम video

16 Jul 2026

अयोध्या: 14 घंटे की रिमांड के बाद दोनों आरोपी फिर जेल भेजे गए

15 Jul 2026

जंतर मंतर पर सीजेपी का 26वें दिन भी प्रदर्शन जारी

15 Jul 2026

नोएडा में 11 हजार केवी लाइन का तार टूटकर गिरा, पांच झुलसे

15 Jul 2026

दिल्ली में ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, मेट्रो-सड़क का बनेगा नया कॉरिडोर

15 Jul 2026

गंदगी में बनते मिले मोमोज, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने 115 किलो चटनी नष्ट कराई

15 Jul 2026

Meerut: सीसीएस यूनिवर्सिटी के पास और मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

15 Jul 2026

Meerut: गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने जीत के लिए बहाया पसीना

15 Jul 2026

Meerut: भारत विकास परिषद की 10 शाखाओं ने सभा में लिया भाग

15 Jul 2026

VIDEO: दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती स्थल के नजदीक पहुंचा गंगा का जलस्तर

15 Jul 2026

VIDEO: वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

15 Jul 2026

युवक पर बेरहमी से हमला: गिरफ्तार आरोपी बोला- मुझे फांसी हो जाए, कोई दुख नहीं

15 Jul 2026

अयोध्या: 14 घंटे की रिमांड के बाद फिर जेल भेजे गए रमाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव

15 Jul 2026

Kota News: सीजेरियन के बाद 4 महिलाओं की किडनी फेल! डायलिसिस से किया इनकार, मांगी इच्छामृत्यु

15 Jul 2026

जाजमऊ हाईवे टोल प्लाजा चालू, 50 मिनट में पहुंचेंगे लखनऊ

15 Jul 2026

शुक्लागंज: खोदी गई सड़क पर हुआ पैचवर्क, राहगीरों को राहत

15 Jul 2026

एमसीडी में भाजपा ने कांग्रेस के साथ मिलकर AAP से छीनीं वार्ड समितियां

15 Jul 2026

स्कूल के लिए निकला छात्र बनारस पहुंचा, नशे वाला लड्डू खिलाने का आरोप

15 Jul 2026

VIDEO: महादेव की भक्ति में डूबीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, बाबा विश्वनाथ धाम में किए दर्शन

15 Jul 2026

बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट

15 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed