सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Blast in unidentified object youth critically injured in GPM

GPM: अज्ञात वस्तु में ब्लास्ट, युवक गंभीर रूप से घायल

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 08:15 PM IST
Blast in unidentified object youth critically injured in GPM
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत दूरस्थ ग्राम टिकठी में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गांव के एक 19 वर्षीय युवक द्वारा अज्ञात धातु की वस्तु को तोड़ने का प्रयास करते समय अचानक हुए जोरदार विस्फोट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजन युवक को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम टिकठी निवासी कृष्ण कुमार चंद्रा (19 वर्ष), पिता राजेन्द्र चंद्रा, आज गांव की गली से गुजर रहा था। इसी दौरान उसे सड़क किनारे एक संदिग्ध धातु की वस्तु दिखाई दी। बताया जा रहा है कि यह वस्तु लगभग 3 इंच लंबी और 1 इंच गोलाई वाली थी। युवक ने उत्सुकतावश उस वस्तु को उठाकर अपने घर की बाड़ी में ले आया। वह यह जानना चाहता था कि वस्तु के अंदर क्या है, इसलिए उसने कुदाली की मदद से उसे तोड़ने का प्रयास शुरू किया।

जैसे ही कृष्ण कुमार ने वस्तु पर जोर लगाया, अचानक उसमें जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। विस्फोट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके शरीर से काफी खून बहने लगा। परिजनों ने बिना समय गंवाए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

घटना के बाद गांव में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिर वह धातु की वस्तु क्या थी और उसमें विस्फोटक सामग्री कैसे मौजूद थी। पुलिस को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। प्रारंभिक तौर पर मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात, संदिग्ध या विस्फोटक जैसी दिखने वाली वस्तु को हाथ न लगाएं और इसकी सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।।।।तो डॉक्टरों की मानें तो युवक का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: कुल्लू में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ नीट

21 Jun 2026

राहुल गांधी से मुलाकात पर बाजवा बोले: पंजाब में कांग्रेस को मौका देने को तैयार जनता

VIDEO: इतिहास रचने की तैयारी में दीप्ति, एक विकेट लेते ही सर्वाधिक विकेट लेने वाली बनेंगी गेंदबाज

21 Jun 2026

VIDEO: जमीनी विवाद में की थी बेरहमी से हत्या, पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में दबोचा

21 Jun 2026

VIDEO: मथुरा में छह केंद्रों पर नीट परीक्षा, कड़ी सुरक्षा जांच के बाद मिला अभ्यर्थियों को प्रवेश

21 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्लाॅक से लेकर गांव तक हर ओर गूंजा निरोगी काया का मंत्र

21 Jun 2026

VIDEO: राधारानी की नगरी में योग से गूंजा निरोगी जीवन का संदेश

21 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: श्रम विभाग ने बांटे हितलाभ, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर योजनाओं का प्रदर्शन

21 Jun 2026

VIDEO: ओ लेवल और ट्रिपल सी कोर्स के लिए करें आवेदन, 10 जुलाई तक माैका

21 Jun 2026

VIDEO: पांटून पुल पर जोखिम भरा सफर, एक फुट तक खिसके पट्टे

21 Jun 2026

VIDEO: 'राम मंदिर चंदे में घपला महापाप', आगरा में अभिनेता राज बब्बर बोले- दोषियों को भगवान देगा सजा

21 Jun 2026

अयोध्या में 13 केंद्रों पर नीट यूजी पुनर्परीक्षा हो रही आयोजित

21 Jun 2026

नीट परीक्षा को लेकर छात्रों ने बयां किया दर्द, कहा- एनटीए ऐसी मानसिक पीड़ा और किसी को न दे

21 Jun 2026

GPM: खुद को पुलिसकर्मी बताकर बदमाशों ने किराना व्यवसायी को किया अगवा, पुलिस जांच में जुटी

Bihar News: NEET Re-Exam के बीच अभ्यर्थियों ने सरकार के दावों पर उठाए सवाल... जताई नाराजगी | Patna

21 Jun 2026

सिरमौर: डॉ. बिंदल बोले- मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का बुरा हाल

21 Jun 2026

Video: एनएसयूआई ने चलाया नीट छात्र और अभिभावक हस्ताक्षर अभियान

21 Jun 2026

Video: शिमला के रिज मैदान पर अमर उजाला ने लगाया रक्तदान शिविर

21 Jun 2026

धर्मशाला: चुनावी वादा निभाने में जुटे पार्षद, ग्रामीणों के सहयोग से तैयार हुआ ओवरहेड डंगा

21 Jun 2026

अलीगढ़ में 18 केंद्रों पर नीट पुनर्परीक्षा, परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे अभ्यर्थी

21 Jun 2026

बेमेतरा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पोस्टर से फोटो गायब होने पर विधायक ईश्वर साहू नाराज, जांच की मांग

21 Jun 2026

चंडीगढ़: नीट परीक्षा के दौरान कड़ी जांच, अभिभावकों ने संभाले आभूषण

21 Jun 2026

तिरंगा पार्क में योग दिवस कार्यक्रम, राज्यपाल ने दीं शुभकामनाएं

मोहाली: ब्राह्मण समाज की एकजुटता और सेवा भावना को मिला सम्मान

21 Jun 2026

पंचकूला: विश्व योग दिवस पर पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन में योगाभ्यास

21 Jun 2026

तीन-तीन लाख लेकर दी नौकरी, अब निकाल दिया, डीएल एजेंसियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

21 Jun 2026

PM किसान सम्मान निधि: हरियाणा के 15.95 लाख किसानों को मिले 314 करोड़ रुपये

Video: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिमला में नाै परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी आज

21 Jun 2026

Video: सीएम सुक्खू बोले- मेडिकल कॉलेज का झूठा श्रेय न लें अनुराग ठाकुर

VIDEO: नीट परीक्षा को लेकर चाक-चौबंद दिखी व्यवस्था, असमंजस में दिखे अभ्यर्थी, लाइव रिपोर्ट

21 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed