सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Physical Altercation Over Land Dispute Woman Gathering Mahua Beaten with Sticks Case Registered in GPM

जीपीएम : जमीन विवाद के चलते मारपीट, महुआ बीनने गई महिला को लाठी डंडों से पीटा, मुकदमा दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Mar 2026 04:01 PM IST
Physical Altercation Over Land Dispute Woman Gathering Mahua Beaten with Sticks Case Registered in GPM
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जमीन विवाद का एक और मामला हिंसक रूप लेता नजर आया है। गौरेला थाना क्षेत्र के ग्राम कसाईबहरा सधवानी में महुआ बीनने गई एक महिला पर गांव की ही तीन महिलाओं ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर 3 महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र के कसाईबहरा गांव का है जहां पर रहने वाली पूजा अपने खेत में महुआ बीनने के लिए गई थी। इसी दौरान पुराने जमीन विवाद को लेकर गांव की ही पवरिया बाई, राजकुमारी बाई और कुसुम बाई वहां पहुंच गईं। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि तीनों महिलाओं ने मिलकर पूजा के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी आंख, कान और नाक में मिर्च और नमक तक डाल दिया, जिससे उसे असहनीय पीड़ा हुई। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस हमले में पूजा के चेहरे, हाथ, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे उपचार की आवश्यकता पड़ी। घटना के दौरान पीड़िता के पति मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। उन्होंने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड भी किया, जो जांच में अहम साक्ष्य साबित हो सकता है। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने भी घटना को देखा और बाद में पीड़िता की मदद की।

घटना के बाद घायल महिला ने थाना गौरेला पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पवरिया बाई, राजकुमारी बाई और कुसुम बाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने की बात पुलिस अधिकारी ने कही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Amritsar: एनसीबी समन मामले में पार्षद कमल बोरी बोले- पत्नी का नाम बेवजह जोड़ा जा रहा

22 Mar 2026

अमृतसर में प्रीमियम पेट्रोल महंगा, 1.97 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

22 Mar 2026

फगवाड़ा में दुकानदार से 11 हजार रुपए लूटने वाला लुटेरा काबू

22 Mar 2026

थाना जीआरपी अमृतसर में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग संपन्न

22 Mar 2026

Amritsar: वेयरहाउस मैनेजर गगनदीप के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़

22 Mar 2026
विज्ञापन

लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग तेज, मजीठिया बोले- CM आवास का घेराव करेंगे

22 Mar 2026

तीसरे दिन गंगा से मिले दोनों शव, ट्रैक्टर हादसे में गई थी जान; VIDEO

22 Mar 2026
विज्ञापन

Rajasthan: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में दिखा रोमांचक नजारा; लेपर्ड ने दुगने वजन के चीतल का किया शिकार, पर्यटक दंग

22 Mar 2026

VIDEO: मथुरा में फरसे वाले बाबा की माैत, दक्ष चौधरी समेत 13 गिरफ्तार; सरकारी कार्य में बाधा व अफवाह फैलाने की प्राथमिकी दर्ज

22 Mar 2026

VIDEO: मिट्टी नहीं, मैट पर हों ग्रामीण कबड्डी लीग, आगरा में बोलीं राष्ट्रीय कोच डॉ. सुनील डबास

22 Mar 2026

Mandi: बसाईधार के प्राचीन चतुर्भुजा माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, 2032 तक भंडारे की बुकिंग फुल

22 Mar 2026

Rajasthan: बारां में दिखे कृषि मंत्री के तीखे तेवर, बोले- किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रही हैं बीमा कंपनियां

22 Mar 2026

फतेहाबाद के टोहाना में हर्बल पार्क की बदहाल स्थिति से आमजन में रोष, सरकार से कार्रवाई की मांग

22 Mar 2026

फिरोजपुर में पौने छह किलो हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

डीएम सुसाइड केस: सुनील जाखड़ बोले- न्याय अभी अधूरा, गिरफ्तारी अभी बाकी है

गोंडा में मार्च महीने में दिखा दिसंबर सा मौसम, कोहरे की चादर में लिपटी हुई सुबह

22 Mar 2026

छतरपुर में तेंदुए की करंट से मौत: खेत मालिक हिरासत में, अन्य जानवरों के कंकाल भी मिले; जांच तेज

22 Mar 2026

Ujjain: भांग और भस्म से सजे बाबा महाकाल, चतुर्थी पर अलौकिक रूप ने मोहा मन; भक्तों ने कतार में लगकर किए दर्शन

22 Mar 2026

लुधियाना में पशु पालन मेला, किसानों की दी जानकारी

22 Mar 2026

फगवाड़ा थाना सिटी में समाधान कैंप, 10 शिकायतों का निपटारा

22 Mar 2026

'इस्तीफा नहीं, गिरफ्तारी चाहिए': जालंधर में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री मान का पुतला फूंका

22 Mar 2026

कपूरथला में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

बच्चों ने हिंद के सरदार नामक कठपुतली नाटक प्रस्तुत किया, VIDEO

22 Mar 2026

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के मकबरे पर अकीदत पेश की, VIDEO

22 Mar 2026

कानपुर: आईआईए भवन में गोष्ठी का आयोजन, वक्ता अरुण ऋषि बोले- सफलता का आधार है समय प्रबंधन

22 Mar 2026

कार्रवाई की मांग पर अड़े छात्रों ने सूर्य प्रताप के लिए मौन रहकर जताया शोक, VIDEO

21 Mar 2026

मुल्क में अमन चैन व ईरान युद्ध जल्द खत्म होने की दुआ मांगी

21 Mar 2026

मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना कर मांगी परिवार की खुशहाली, गूंजे जयकारे

21 Mar 2026

ठाकुरखेड़ा सीएचसी में एक्सरे फिल्म नहीं, मरीजों को मोबाइल पर दी जा रही रिपोर्ट

21 Mar 2026

शुक्लागंज में डिवाइडर पर पालिका की ओर से लगवाई गई रेलिंग टूटी, हादसे का डर

21 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed