{"_id":"6a37cca551e6e8333302f742","slug":"fir-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4418296-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"GPM: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज, आरोपी फरार
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Jun 2026 07:52 PM IST
Link Copied
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में गौरेला थाना क्षेत्र में नाबालिग स्कूली छात्रा से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पीड़िता स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी ने उसे रोककर घटना को अंजाम दिया।पीड़िता किसी तरह घर पहुची और पूरे घटना की जानकारी परिजनों को की जिसके बाद पीड़िता और परिजन गौरेला थाने पहुचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया।
पुलिस अधिकारी के अनुसार मामले में POCSO एक्ट की धाराओं में केस रजिस्टर कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और बयान महिला अधिकारी की उपस्थिति में दर्ज किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आरोपी के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत गौरेला थाना या डायल 112 पर सूचना दें। पहचान उजागर न हो इसलिए पीड़िता से जुड़ी जानकारी गोपनीय रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।