सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   An awareness chariot will travel from village to village to modernize agriculture

Janjgir-Champa: खेती को आधुनिक बनाने गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता रथ, किसानों को मिलेंगी नई तकनीक की जानकारी

अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 01:49 PM IST
An awareness chariot will travel from village to village to modernize agriculture
जांजगीर-चांपा जिले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत कर दी गई है। यह अभियान 20 मई तक जिलेभर में चलाया जाएगा। अभियान के तहत किसानों तक सीधे जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ रवाना किए गए। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने हरी झंडी दिखाकर इन रथों को रवाना किया।

जागरूकता रथ जिले के सभी विकासखंडों के गांव-गांव पहुंचकर किसानों को खरीफ फसल की तैयारी, उन्नत बीजों के उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, हरी खाद, जैव उर्वरकों और नैनो यूरिया-नैनो डीएपी के उपयोग के बारे में जानकारी देंगे। इसके साथ ही किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, पीएम आशा योजना, फसल विविधिकरण, आधुनिक कृषि यंत्रों और नई कृषि तकनीकों की भी जानकारी दी जाएगी।

उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर आधुनिक और लाभकारी खेती की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि किसानों को जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरकों का उपयोग करने तथा उन्नत उत्पादन तकनीकों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

अभियान में कृषि विभाग के साथ कृषि विज्ञान केंद्र के विषय विशेषज्ञ भी शामिल होंगे, जो गांवों में पहुंचकर किसानों को प्रत्यक्ष प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन देंगे। दलहन और तिलहन फसलों के उत्पादन को बढ़ाने के उपाय भी बताए जाएंगे ताकि किसान कम लागत में अधिक उत्पादन हासिल कर सकें।

अधिकारियों के अनुसार अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। किसानों को समय पर जानकारी और तकनीकी सहायता मिलने से खेती की लागत कम होने के साथ उत्पादन बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर, कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक खेमादास महंत सहित कृषि एवं समवर्गीय विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ऑपरेशन सिन्दूर के बाद बदल गई श्रवण सिंह की जिंदगी, प्रिंसिपल बोलीं-बाकी बच्चे भी हो रहे प्रेरित

Ujjain News: भस्म आरती में भांग और मुंडमाला से सजे बाबा महाकाल, जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

07 May 2026

आठ दिन से अंधेरे में गांव, महिलाओं ने सड़क जाम कर जताया गुस्सा; VIDEO

07 May 2026

हर्धन गांव में अखंड हरि कीर्तन का हुआ आयोजन, VIDEO

07 May 2026

श्मशान घाट पर निर्धारित किये जाएंगे लकड़ियों के दाम, VIDEO

07 May 2026
विज्ञापन

Bhopal: 70 साल के वकील नाना ने पार कर दी सारी हदें, बच्ची ने मां से जो बताया सुनकर होश उड़ जाएंगे

06 May 2026

तो बच जाते लोग..! Jabalpur Bargi Dam Cruise Accident पर बड़ा खुलासा, हेल्पर चला रहा था क्रूज!

06 May 2026
विज्ञापन

आयकर के नए कानून में पूंजीगत लाभ के नियम हुए सरल

06 May 2026

Meerut: हापुड़ रोड स्थित ग्रैंड स्क्वायर कॉम्प्लेक्स पर आवास विकास परिषद ने की सीलिंग की कार्रवाई, बताया अवैध निर्माण

06 May 2026

LLB के छात्र को गोलियों से भूना, देखें वीडियो

06 May 2026

Muzaffarnagar: राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए निकाली जागरूकता रैली

06 May 2026

Meerut: औघड़नाथ मंदिर के बाहर बैठे संदिग्धों को हटाया, कैंट क्षेत्र में बढ़ी पुलिस की सख्ती, सत्यापन होगा शुरू

06 May 2026

Meerut: कैंट क्षेत्र में बढ़ी पुलिस की सख्ती, कई गाड़ियों से उतरवाई काली फिल्म, संदिग्धों को भी रोका

06 May 2026

Meerut: संदिग्ध वाहनों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन सीज़, कई के हुए चालान

06 May 2026

ग्रैंड स्क्वायर सील: किराए पर दुकान लेने वाले व्यापारियों में गुस्सा, बोले...हमें नोटिस के बारे में नहीं दी जानकारी, आज लग रही सील, कहां लेकर जाएं लाखों का माल, किराया भी दिया एडवांस

06 May 2026

गुरुग्राम: सुविधाओं की कमी से जूझ रहे एथलेटिक्स खिलाड़ी, नए सिंथेटिक ट्रैक और स्टेडियम की मांग

06 May 2026

फर्जी दवाई बिल और स्टॉक में हेराफेरी: गुरुग्राम में एचआर मैनेजर गिरफ्तार, 1.50 करोड़ गबन का आरोप

06 May 2026

Faridabad: फरीदाबाद की नीरांजना पुनिया ने जीती सीनियर नेशनल जिम्नास्टिक चैंपियनशिप

06 May 2026

गुरुग्राम: नकाबपोश युवक ने कंपनी कर्मचारी पर कट्टे से की फायरिंग, चेहरे व आंख पर छर्रे लगने से घायल

06 May 2026

Delhi: जेएनयू एमबीए में दाखिला के लिए 15 मई तक करें पंजीकरण

06 May 2026

Delhi: एमसीडी की मच्छर जनित बीमारियों से लड़ने की तैयारी, निगम ने साझा की कार्ययोजना

06 May 2026

यमुनानगर: पुलिस मुठभेड़ में धरा गया आरोपी, लूट मामले में था वांछित

06 May 2026

कानपुर: महाराजपुर में मामूली विवाद ने लिया हिसंक रूप, छ घायल

06 May 2026

बकरे पर 'अल्लाह-पैगंबर', 3 लाख तक पहुंची बोली

06 May 2026

राजनांदगांव: हेलीपैड घोटाले पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पुराने को नया बताकर भुगतान का आरोप

06 May 2026

Rewa News: लिफ्ट बनी कैदखाना, रीवा रेलवे स्टेशन पर मरम्मत के दौरान 9 यात्री 3 घंटे तक फंसे, मची अफरातफरी

06 May 2026

Meerut: मवाना गन्ना समिति पर खाद न मिलने से किसानों का हंगामा, धरना देकर सौंपा ज्ञापन

06 May 2026

VIDEO: कांग्रेस ने जनसमस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन, पूर्व विधायक बोले- सरकार जनहित के कार्य करने में विफल

06 May 2026

कुलपति बोले- पंत विवि को दुनिया के टॉप 100 विश्वविद्यालयों में शुमार करना लक्ष्य

Chhattisgarh: बालोद में कलयुगी बेटे का कहर, मां-बाप पर जानलेवा हमला, छुरी से किए कई वार

06 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed