{"_id":"687cf8e02678e6f3cc0fffbf","slug":"video-protest-against-fir-against-bajrang-dal-workers-gradual-hunger-strike-begins-2025-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम : बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर का विरोध, क्रमिक भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम : बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर का विरोध, क्रमिक भूख हड़ताल शुरू
कबीरधाम जिले में 17 जुलाई को कवर्धा सिटी कोतवाली पुलिस ने गौरक्षा के नाम पर एक युवक के साथ मारपीट करने के मामले में बजरंग दल के दो कार्यकर्ता सागर साहू और पूरन पाली को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इन दो कार्यकर्ता के खिलाफ की गई कार्रवाई से विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल नाराज है। यहीं कारण है कि आज रविवार से एफआईआर व गिरफ्तारी के विरोध में क्रमिक भूख हड़ताल शुरू किया गया है। शहर के भारत माता चौक में बजरंग दल के कार्यकर्ता बैठे हुए थे।
इन लोगों की मांग है कि फर्जी एफआईआर को रद्द कर सागर साहू व पूरन पाली को रिहा किया जाए। गौवंश के संरक्षण व हिंदुओं को संरक्षण दिया जाए। धर्मांतरण करने वाले विधर्मियों को जेल भेजा जाए। इस कार्य में लिप्त एक निजी स्कूल की मान्यता रद्द हो,जिसके प्राचार्य धर्मांतरण में संलिप्त पाए गए हैं। जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक बजरंग दल व गौसेवक द्वारा भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।आज रविवार को बरसते पानी में कार्यकर्ता अपनी मांग को लेकर बैठे रहें व जमकर नारेबाजी की है। वहीं, पुलिस का दावा है कि इसी माह 12 जुलाई को कुछ व्यक्तियों ने गौरक्षा के नाम पर एक युवक के साथ सार्वजनिक स्थान पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। मामले में सिटी कोतवाली थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 191(2), 191(3), 296, 331(6), और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। जांच के बाद सागर साहू और पूरन पाली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।