{"_id":"6a2527999fa4b3afc30e672e","slug":"video-a-sunday-on-cycle-rally-was-organized-in-mahasamund-on-the-occasion-of-world-bicycle-day-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"महासमुंद में विश्व सायकल दिवस के मौके पर 'संडे ऑन साइकिल रैली' का किया गया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासमुंद में विश्व सायकल दिवस के मौके पर 'संडे ऑन साइकिल रैली' का किया गया आयोजन
महासमुंद में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालनालय के निर्देशानुसार आज विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष्य में 'संडे ऑन साईकिल रैली' का भव्य आयोजन किया गया। स्थानीय मिनी स्टेडियम से सुबह 8 बजे शुरू हुई इस रैली को, जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस 'फिट इंडिया साइकिलिंग अभियान' में खुद कलेक्टर ने भी साइकिल चलाकर नागरिकों और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की शुरुआत केवल रैली तक सीमित नहीं रही, बल्कि मिनी स्टेडियम में सुबह से ही भारी उत्साह का माहौल देखा गया। साइकिल रैली के साथ-साथ यहाँ योगा, हिप-हॉप जुम्बा और आत्मरक्षा (Self-Defense) जैसी विभिन्न शारीरिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस 'फिट इंडिया साइकिलिंग अभियान' में पुलिस विभाग के अधिकारी और जवानों ने भी पुलिस कंट्रोल रूम से सायकल रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।