{"_id":"69a3f775e61777fbf30ead6c","slug":"video-three-day-state-level-senior-hockey-chandrodaya-cup-organized-players-from-16-districts-will-participate-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"महासमुंद : तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी चंद्रोदय कप का आयोजन, 16 जिलों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासमुंद : तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी चंद्रोदय कप का आयोजन, 16 जिलों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
महासमुंद में आज से जिला हॉकी संघ और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी चंद्रोदय कप का आयोजन किया जा रहा है। मिनी स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 16 जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिसकी शुरुआत आज से हो गई है। जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष राहुल चंद्राकर ने बताया कि, आज पहले पाली में राजनांदगांव और बिलासपुर की हॉकी टीम से प्रतियोगिता की शुरुआत हुई है। इसके अलावा प्रतियोगिता में स्मार्ट हॉकी रायपुर, कवर्धा, बलौदाबाजार, जगदलपुर, महासमुंद, रायपुर अकादमी हॉकी, कुरूद, बिलासपुर अकादमी हॉकी, दुर्ग, जशपुर, महासमुंद सुपर सीनियर, जांजगीर और रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी के हॉकी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी की टीम नेक्स्ट लेवल के लिए चयनित होगा वहीं हारने वाली टीम प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी। 2 मार्च को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा। जिसमें विजेता खिलाड़ी को प्रथम इनाम के रूप में 25 हजार नगद व कप, दूसरा इनाम 15 हजार नगद व कप और तीसरे इनाम के रूप में 10 हजार नगद व कप प्रदान किया जाएगा। साथ ही मेन ऑफ द मैच के भी खिलाड़ी पुरस्कृत होंगे। महासमुंद में लंबे समय के बाद हो रहे इस हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ-साथ संघ के सदस्यों का भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।