बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Villager injured in elephant attack in Raigarh; undergoing treatment in hospital; encounter with the elephant

CG News: रायगढ़ में हाथी का हमला, ग्रामीण घायल; जिले में 122 हाथियों की मौजूदगी से बढ़ी चिंता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2026 06:49 PM IST
Villager injured in elephant attack in Raigarh; undergoing treatment in hospital; encounter with the elephant

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार तड़के एक ग्रामीण हाथी के हमले में घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामला रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, रायगढ़ वन मंडल के बंगुरसिया गांव निवासी 44 वर्षीय अशोक पाव गुरुवार सुबह करीब 4 बजे अपने दो बेटों के साथ किसी काम से घर से निकले थे। बंगुरसिया चौक के पास पहुंचते ही उनका सामना एक नर हाथी से हो गया। हाथी ने सूंड से धक्का मार दिया, जिससे अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, उनके दोनों बेटे किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

घटना के बाद वन विभाग की टीम ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित नर हाथी काफी आक्रामक है और लोगों को देखते ही हमला करने या दौड़ाने लगता है। इसे देखते हुए आसपास के गांवों के लोगों से सतर्क रहने और जंगल की ओर अकेले नहीं जाने की अपील की गई है।

पढ़ें: गहलोत-पायलट बोले- सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की असंवेदनशीलता है

सड़क पार करते दिखा 26 हाथियों का दल
बंगुरसिया पश्चिम क्षेत्र में 26 हाथियों का बड़ा दल विचरण कर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, दो दिन पहले सुबह यह दल जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया था। हाथियों के सड़क पर आने से कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सभी हाथियों के सड़क पार कर दूसरे जंगल में चले जाने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

जिले में 122 हाथियों की मौजूदगी
इन दिनों रायगढ़ जिले में कुल 122 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। इनमें रायगढ़ वन मंडल में 39 और धरमजयगढ़ वन मंडल में 83 हाथी हैं। कुल हाथियों में 38 नर, 61 मादा और 23 शावक शामिल हैं। सबसे बड़ा दल पड़ीगांव क्षेत्र में 26 हाथियों का है। इसके अलावा कापू क्षेत्र के कमरई में 17, धरमजयगढ़ के तराईमार में 16 और खम्हार उत्तर क्षेत्र में 14 हाथी मौजूद हैं।

11 किसानों की फसलों को पहुंचा नुकसान
धरमजयगढ़ वन मंडल में बुधवार रात हाथियों के दल ने 11 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। मेढ़मरमार में 4, चाल्हा में 3, सोनाजोरी में 2 तथा तालगांव और बायसी में एक-एक किसान की फसल प्रभावित हुई है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

विधि छात्र संजय हत्याकांड: मुठभेड़ में एक और आरोपी गिरफ्तार, जानकारी देतीं एसपी सिटी

30 Jul 2026

अमर उजाला की खबर का असर, परेड ग्राउंड को समतल करने का काम शुरू

30 Jul 2026

सफाई कर्मचारियों के समर्थन में मोगा रहा मुकम्मल बंद

Noida Pink Gym: पिंक जिम से सैकड़ों महिलाओं को मिली फिटनेस और आत्मविश्वास की नई पहचान

30 Jul 2026

VIDEO : लखनऊ में सुबह से ही मौसम साफ, 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं

30 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: एनपीएस पाठशाला में कर्मचारियों को दी योजनाओं की जानकारी

30 Jul 2026

Mandi News: पालना योजना से कामकाजी माताओं को राहत, मंडी में खुलेंगे 12 नए क्रेच केंद्र

30 Jul 2026
विज्ञापन

बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में मुल्लांपुर दाखा में सफाई कर्मचारियों का विशाल रोष मार्च

30 Jul 2026

कोटकपूरा के डीएवी स्कूल में इंटैक ने विरासत एवं नागरिकता विषय पर कार्यशाला आयोजित

सफाई कर्मचारियों के समर्थन में मंडी गोबिंदगढ़ बंद

कानपुर: रैदास विहार में तीसरे दिन पहुंचे तहसीलदार-लेखपाल, खुले में रहने को मजबूर लोग

30 Jul 2026

Kanpur: जाजमऊ की नई बस्ती में दो दिन बाद भी जलभराव, खुले में रहने और सोने को मजबूर लोग

30 Jul 2026

सफाई सेवकों के पंजाब बंद के आह्वान का पटियाला में दिखा असर

30 Jul 2026

पटियाला में पंजाबी यूनिवर्सिटी का मेन गेट बंद कर प्रदर्शन

30 Jul 2026

जींद के नरवाना में श्रावण माह की पहली झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

30 Jul 2026

हांसी में सिंचाई विभाग के जेई व कैनाल गार्ड पर हमला, सबूत मिटाने के लिए छीने दो फोन; सरकारी गाड़ी पर भी हमला

30 Jul 2026

कानपुर: घाटमपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की पुण्यतिथि पर होगी विशाल श्रद्धांजलि सभा

30 Jul 2026

लालडू में पंजाब बंद का मिला जुला असर, सफाई कर्मचारियों ने निकाली विशाल रोष रैली

30 Jul 2026

Saharanpur: गैस एजेंसी पर अनियमितता का आरोप, भाकियू टिकैत ने शुरू किया धरना-प्रदर्शन

30 Jul 2026

अमृतसर का पुतलीघर बाजार बंद

30 Jul 2026

फिरोजपुर में सफाई सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर किया रोष मार्च

फिरोजपुर पहुंचने पर मीरी पीरी खालसा मार्च का भव्य स्वागत

Rajasthan: छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े NSUI नेता, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

30 Jul 2026

पूनम सिंह निर्विरोध चुनी गईं नगर निगम उपसभापति

30 Jul 2026

रामगढ़ताल हादसे के बाद सन्नाटा, बोटिंग पर लगा ब्रेक

30 Jul 2026

मेरठ में दिनदहाड़े 11वीं की छात्रा के अपहरण की कोशिश, ड्रोन सर्च के बाद खेतों से सकुशल बरामद

30 Jul 2026

VIDEO: गाजीपुर को सीएम योगी ने दी 691 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

30 Jul 2026

Tikamgarh News: बड़ागांव अस्पताल की लापरवाही! रेफर की गई महिला ने देर रात सड़क किनारे दिया बच्ची को जन्म

30 Jul 2026

कान में संक्रमण और खुजली के मरीज बढ़े, रोज 150 से अधिक पहुंच रहे

30 Jul 2026

VIDEO: गोली मारकर अज्ञात युवक की हत्या, शिनाख्त में जुटी पुलिस

30 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed