Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Video: छत्तीसगढ़ में देश का सबसे बड़ा नक्सली डंप बरामद, गृहमंत्री शर्मा बोले- 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा
{"_id":"69b13cbc31e99399fb0cebb1","slug":"video-chhatatasagaugdhha-ma-thasha-ka-sabsa-bugdha-nakasal-dapa-bramatha-gahamatara-sharama-bl-31-maraca-26-taka-khatama-haga-nakasalvatha-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: छत्तीसगढ़ में देश का सबसे बड़ा नक्सली डंप बरामद, गृहमंत्री शर्मा बोले- 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: छत्तीसगढ़ में देश का सबसे बड़ा नक्सली डंप बरामद, गृहमंत्री शर्मा बोले- 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में देश का अब तक का सबसे बड़ा नक्सली डंप बरामद किया गया है। इसके साथ ही कुल 108 नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने आज बुधवार को राजधानी रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सरकार की सरेंडर और पुनर्वास नीति के तहत आज जगदलपुर में कुल 108 नक्सली मुख्यधारा में शामिल हुए है। आत्मसमर्पण करने वालों में DVCM 6, CYPCM 3, PPCM 18, ACM 23 और पार्टी मेंबर 56 शामिल हैं।
सरकार ने सरेंडर करने वाले इन माओवादियों पर
कुल 3 करोड़ 95 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।इसके अनुसार बीजापुर से 37, नारायणपुर से 4, बस्तर से 16, कांकेर से 3, सुकमा से 18 और दंतेवाड़ा से 30 माओवादी सरेंडर किए हैं। इनके पास से सुरक्षा बलों ने कुल 101 हथियार बरामद किए हैं, जिनमें AK-47 राइफल 6, इंसास राइफल 11, कार्बाइन 5, 303 LMG 20,303 राइफल 25, 12 बोर राइफल 11, 315 बोर राइफल 13 सहित अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।
गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक राज्य में नक्सलवाद समाप्त करने का हमारा लक्ष्य पूरा होगा। सरकार की नीतियों और सुरक्षा बलों के निरंतर अभियान के कारण माओवादी अब हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। सरकार उन्हें पुनर्वास की सभी सुविधाएं प्रदान कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे नक्सल प्रभावित जिलों में शांति और विकास की दिशा में ऐतिहासिक सफलता बताया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।