{"_id":"69cb4f85c236c6eabe0148ea","slug":"bastar-is-naxal-free-except-for-2-to-3-panchayats-bastar-news-c-1-1-noi1494-4110043-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"'लाल आतंक' का खात्मा: बस्तर का 96 फीसदी हिस्सा नक्सलमुक्त, केवल दो-तीन पंचायतों में प्रभाव; जानें क्या बोले IG","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'लाल आतंक' का खात्मा: बस्तर का 96 फीसदी हिस्सा नक्सलमुक्त, केवल दो-तीन पंचायतों में प्रभाव; जानें क्या बोले IG
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 Mar 2026 12:44 PM IST
Link Copied
केंद्रीय गृह मंत्री का 31 मार्च तक बस्तर को नक्सलमुक्त करने का दावा पूरा होता दिख रहा है। इसका मुख्य कारण नक्सलियों के शीर्ष नेताओं का मुठभेड़ में मारा जाना या मुख्यधारा में लौटना है। अब बस्तर का 96 फीसदी हिस्सा पूरी तरह से नक्सलमुक्त हो चुका है।
बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि आज 31 मार्च को बस्तर नक्सल मुक्त हो जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि 96 फीसदी इलाका अब नक्सल प्रभाव से मुक्त हो चुका है। इसके लिए 1500 से अधिक ग्राम पंचायतों को नक्सली प्रभाव से मुक्त कराया गया है। केवल दो-तीन पंचायतों में ही नक्सलियों का आंशिक प्रभाव देखने को मिल रहा है। बड़े नक्सली नेता पहले ही समर्पण कर चुके हैं।
इससे नक्सल संगठन नेतृत्वहीन हो गया है। अबूझमाड़ के कुछ क्षेत्रों में अब भी छोटे-छोटे समूहों में नक्सलियों की मौजूदगी है। सरकार ने दावा किया है कि देश नक्सल मुक्त हो चुका है। नक्सल संगठन की शीर्ष नेतृत्व पूरी तरह से ढह गई है।
बस्तर के नक्सल मुक्त होने के करीब आने का एक बड़ा कारण नक्सलियों के नेताओं का समर्पण है। नक्सलियों को नेतृत्व देने वाला पापा राव ने हाल ही में समर्पण किया है। उसने अपने 17 साथियों के साथ बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक के सामने आत्मसमर्पण किया। यह घटना नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियों के लगातार प्रयासों से बस्तर में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगा है। 1500 से अधिक ग्राम पंचायतों को नक्सल प्रभाव से मुक्त कराया गया है। यह सुरक्षा बलों की कड़ी मेहनत और रणनीति का परिणाम है। अब केवल कुछ ही क्षेत्रों में नक्सलियों का सीमित प्रभाव बचा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।