Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Kondagaon is devastated by 24 hours of torrential rain: Rivers and streams are in spate; traffic on NH-130D an
{"_id":"6a6b556327eef055300237c5","slug":"rain-heavily-bastar-news-c-1-1-noi1498-4558313-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"24 घंटे की मूसलाधार बारिश से कोंडागांव बेहाल: नदी-नाले उफान पर; NH-130D और मर्दापाल मार्ग पर आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे की मूसलाधार बारिश से कोंडागांव बेहाल: नदी-नाले उफान पर; NH-130D और मर्दापाल मार्ग पर आवागमन ठप
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2026 07:53 PM IST
कोंडागांव जिले में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले के लगभग सभी नदी-नाले उफान पर हैं, खेतों में पानी लबालब भर गया है। कई स्थानों पर सड़क, पुल-पुलिया, रपटे और तालाब क्षतिग्रस्त होने की खबरें सामने आई हैं। एक ओर जहां अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं दूसरी ओर आम लोगों को आवागमन और दैनिक गतिविधियों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे अधिक प्रभावित कोंडागांव-नारायणपुर मार्ग (NH-130D) हुआ है, जहां सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है। लगातार बारिश और उफनते नदी-नालों के कारण इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। वहीं कोंडागांव से मर्दापाल जाने वाला मार्ग भी पूरी तरह बंद हो चुका है। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 पर स्थित नारंगी नदी भी उफान पर है, जिससे आसपास के कई खेत और निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं।
नारंगी नदी की प्राकृतिक छटा देखने पहुंचे एक स्थानीय राहगीर ने बताया कि लगातार 18 से 24 घंटे की बारिश के कारण जिले के सभी नदी-नाले उफान पर हैं। उन्होंने कहा कि बारिश ने जहां प्राकृतिक सौंदर्य को और निखार दिया है, वहीं लोगों के लिए कई मुश्किलें भी खड़ी कर दी हैं।
जिले के अंदरूनी क्षेत्रों, विशेषकर तोतर ग्राम पंचायत सहित अन्य गांवों से भी नदी-नालों के उफान के वीडियो सामने आए हैं। ग्रामीणों ने पुल-पुलियों के निर्माण की गुणवत्ता और ड्रॉइंग-डिजाइन पर सवाल उठाते हुए शासन-प्रशासन से जल्द राहत एवं आवश्यक मरम्मत कार्य कराने की मांग की है। प्रशासन ने लोगों से उफनते नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार करने से बचने तथा सतर्क रहने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।