Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
Dehradun: Dengue havoc in Dehradun, the city with the highest number of cases in the state, adopt these method
{"_id":"68527339fe1af0142a087550","slug":"dehradun-dengue-havoc-in-dehradun-the-city-with-the-highest-number-of-cases-in-the-state-adopt-these-method-2025-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dehradun: देहरादून में डेंगू का कहर, राज्य में सबसे ज्यादा मामलों का शहर, बचने के अपनाए ये तरीके!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: देहरादून में डेंगू का कहर, राज्य में सबसे ज्यादा मामलों का शहर, बचने के अपनाए ये तरीके!
देहरादून Published by: अक्षय अग्रवाल Updated Wed, 18 Jun 2025 01:35 PM IST
Link Copied
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य में अप्रैल से अब तक 112 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है। अकेले 86 केस देहरादून में मिले हैं।
हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा है। डेंगू का जल्द पता लगाने और मरीजों का समय पर इलाज करने के लिए अलग से वार्ड बनाए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी लगातार निगरानी कर रही हैं।
मानसून के मौसम में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। इसकी वजह बारिश के पानी में मच्छर का पैदा होना है। खासकर एडीज मच्छर। बारिश में इनकी संख्या तेजी से बढ़ जाती है।
इस बीच, देहरादून नगर निगम ने मच्छरों को कम करने और संक्रमण को कम करने के लिए शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग तेज कर दी है।
स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम मिलकर काम कर रहे हैं। डेंगू के प्रकोप को रोकने और लोगों की सुरक्षा केे लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए सर्वे का काम भी तेजी से किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।