{"_id":"6a1bfd3220705c4b420205a5","slug":"video-players-from-faridabad-win-14-medals-at-international-karate-championship-2026-05-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने जीते 14 पदक, हुआ जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने जीते 14 पदक, हुआ जोरदार स्वागत
दिल्ली में आयोजित इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदर प्रदर्शन करते हुए 14 पदक जीते थे। इसके चलते शनिवार को खिलाड़ियों को सेक्टर-91 एवं सेक्टर-37 स्थित उनकी अकादमी में सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों, अभिभावकों और साथी खिलाड़ियों ने विजेताओं को फूल-मालाएं पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया और मिठाई बांटी।
किंग सेन फाइट क्लब अकादमी के प्रशिक्षक आशीष ने बताया कि प्रतियोगिता में उनके कुल 14 खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए चार स्वर्ण, दो रजत और आठ कांस्य पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने कुमिते (फाइटिंग) और काता स्पर्धाओं में यह उपलब्धि हासिल की थी। इनमें तनिषा, वेदांशी गुप्ता, कात्यायनी रावत और दृष्टि कालसी ने अपने-अपने आयुवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वहीं इशानी भास्कर और काव्या कनियाल ने रजत पदक पर कब्जा जमाया था।
इसके अलावा पार्थ कुमार सिंघल, वैभव तिवारी, अव्युक्त भास्कर, रुहानी कोठारी, हार्दिक गुप्ता, मुकुंद झा, पलक राय और प्रियम सिंह ने कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया था। अभिभावकों और कोच ने बताया कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास का परिणाम है। उम्मीद है कि ये खिलाड़ी भविष्य में ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।