{"_id":"6a48de0fba74671de20fb853","slug":"video-ghaziabad-national-doctors-conference-in-ghaziabad-tomorrow-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: गाजियाबाद में कल राष्ट्रीय चिकित्सक सम्मेलन, जानें क्या बोले आयोजन अध्यक्ष डॉ वीबी जिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: गाजियाबाद में कल राष्ट्रीय चिकित्सक सम्मेलन, जानें क्या बोले आयोजन अध्यक्ष डॉ वीबी जिंदल
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गाजियाबाद संयुक्त रूप से रविवार को राष्ट्रीय चिकित्सक सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। शनिवार आईएमए भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन अध्यक्ष डॉ वीबी जिंदल ने बताया कि सम्मेलन में देश के कई राज्यों से वरिष्ठ चिकित्सक, विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सक भाग लेंगे। इसका उद्देश्य चिकित्सकों को चिकित्सा विज्ञान में हो रहे नए शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों और बदलती स्वास्थ्य चुनौतियों की जानकारी देना है, ताकि मरीजों को बेहतर और प्रभावी उपचार मिल सके। आईएमए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी संरक्षक डॉ शरद अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन के दौरान मधुमेह, हृदय रोग, संक्रामक रोग, आपातकालीन चिकित्सा, नैतिक चिकित्सा व्यवहार तथा चिकित्सकीय कार्य संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।