{"_id":"6adb68fe67094ecf200a5080","slug":"video-215-km-long-synthetic-track-will-be-built-at-laser-valley-park-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: लेजर वैली पार्क में बनेगा 2.15 किमी लंबा सिंथेटिक ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: लेजर वैली पार्क में बनेगा 2.15 किमी लंबा सिंथेटिक ट्रैक
गुरुग्राम सेक्टर-29 स्थित महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क (लेजर वैली पार्क) में 2.15 किलोमीटर लंबा ईपीडीएम सिंथेटिक ट्रैक विकसित किया जा रहा है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की इस परियोजना का उद्देश्य पार्क में आने वाले लोगों को फिटनेस गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। परियोजना के तहत पार्क में मौजूद कच्चे ट्रैक को आधुनिक, समतल और कुशनयुक्त सिंथेटिक ट्रैक में बदला जाएगा। इससे रोजाना वॉकिंग, जॉगिंग और रनिंग करने वालों को आरामदायक सुविधा मिलेगी। ईपीडीएम सिंथेटिक रबर से तैयार होने वाली सतह शॉक-एब्जॉर्बिंग होगी, जिससे चलने और दौड़ने के दौरान पैरों, टखनों और घुटनों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने में मदद मिलेगी। ट्रैक को खुले वातावरण में नियमित इस्तेमाल और बदलते मौसम को ध्यान में रखकर विकसित किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।