{"_id":"6728c1809c31bd0aec04e662","slug":"video-314-soldiers-of-border-security-force-held-passing-out-parade","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सीमा सुरक्षा बल को मिले 314 जवान, देखें सीमा प्रहरियों की पासिंग आउट परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सीमा सुरक्षा बल को मिले 314 जवान, देखें सीमा प्रहरियों की पासिंग आउट परेड
गुरु द्रोणाचार्य की कर्मस्थली व सौंदर्य से परिपूर्ण अरावली पर्वतमाला की गोद में बने सीमा सुरक्षा बल 95वी वाहिनी के अधीन स्थित प्रशिक्षण केंद्र में दिनांक 04 नवंबर 2024 को विभिन्न क्षेत्रों से आए 314 सीमा प्रहरियों की 44 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के उपरांत पासिंग आउट परेड संपन्न हुई। इस दौरान इन जवानों को भारत के संविधान व तिरंगे झंडे की शपथ दिलाई गई। इन जवानों ने पासिंग आउट के दौरान भव्य मार्च पास्ट किया, जिसकी सलामी महानिरीक्षक बल मुख्यालय नई दिल्ली, श्री दिनेश कुमार यादव भा०पु०सेवा महानिरीक्षक ने ली। पासिंग आउट परेड के दौरान सबसे पहले 95वी वाहिनी के कमांडेंट नितिन गुप्ता के आगमन पर उन्हें सलामी दी गई, तदोपरान्त अवतार सिंह शाही उप महानिरीक्षक के आगमन पर सलामी दी गई। इस अवसर पर सभी जवानों को बजरंग लाल जाट सहायक कमांडेंट द्वारा शपथ दिलाई गई व उसके बाद मार्च पास्ट शुरू हुआ। परेड के अंतिम चरण में जवानों द्वारा कदम से कदम बढ़ाए जा का उदघोष दिल को छू लेने वाला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।