{"_id":"6a675f22b0e17fd34d0da012","slug":"video-dispute-over-height-of-gurugram-fob-video-viral-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram Video: एफओबी की ऊंचाई पर विवाद, टकरा रहे मजदूरों के सिर, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक; देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram Video: एफओबी की ऊंचाई पर विवाद, टकरा रहे मजदूरों के सिर, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक; देखें
शंकर चौक पर पैदल यात्रियाें के पार करने के लिए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनाया जा रहा है। निजी कंपनी की ओर से बनाए जा रहे एफओबी को लेकर सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एफओबी पर काम कर रहे मजदूर का सिर दिल्ली-जयपुर हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे टकरा रहा है। हालांकि कंपनी का दावा है कि फ्लाईओवर के नीचे एफओबी की ऊंचाई करीब 6 फीट 10 इंच रखी गई है।
कंपनी के प्रतिनिधि का दावा है कि एफओबी से पैदल चलने के दौरान सामान्य कद वाले लोगों का सिर फ्लाईओवर के नीचे नहीं टकराएगा। सोशल मीडिया पर शंकर चौक पर बने एफओबी को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में यातायात पुलिस ने भी कंपनी प्रतिनिधियों से इस संदर्भ में बात की थी, हालांकि इस बारे में अभी कोई खुलकर नहीं बोल रहा है। आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एफओबी निर्माण को लेकर मजाक उड़ाया जा रहा है। वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि इस एफओबी पर चलने वाले लंबे कद के लोगों के सिर फ्लाईओवर से टकराएंगे।
शंकर चौक पर बन रहे एफओबी को लेकर कंपनी प्रतिनिधियों से बात की गई थी। उन्होंने मानकों के अनुसार एफओबी बनाने की बात कही है। एफओबी की ऊंचाई के बारे में कंपनी प्रतिनिधियों से फिर से बातचीत की जाएगी। निर्माण में कोई कमी मिलती है तो उसे दूर कराया जाएगा। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।