{"_id":"6a5e2551ce794f6d640ec80a","slug":"video-rain-has-made-the-weather-pleasant-in-several-areas-of-gurugram-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी, मौसम हुआ सुहावना; 22 जुलाई तक यलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी, मौसम हुआ सुहावना; 22 जुलाई तक यलो अलर्ट जारी
मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के लोगों को सोमवार को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों से तेज गर्मी और उमस के कारण लोग काफी परेशान थे। सोमवार को शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम में हल्का बदलाव महसूस हुआ और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। इसके बाद पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, जिससे धूप का असर कम रहा। हालांकि उमस पूरी तरह खत्म नहीं हुई। सोमवार को गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान अभी भी सामान्य से अधिक है और हवा में नमी होने के कारण उमस पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। ऐसे में लोग अब अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि गर्मी और उमस से पूरी तरह राहत मिल सके।
मौसम विभाग ने 22 जुलाई तक गुरुग्राम के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगर अच्छी बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी और उमस भी कम होगी। इससे लोगों को राहत मिलेगी और मौसम पहले से अधिक सुहावना हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।