{"_id":"6a4ce67b1b91a8071704d664","slug":"video-signs-of-a-slowdown-in-bullion-market-during-wedding-season-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: शादी के सीजन में सर्राफा बाजार में मंदी के आसार, बिक्री घटने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: शादी के सीजन में सर्राफा बाजार में मंदी के आसार, बिक्री घटने की आशंका
गुरुग्राम में 25 जुलाई से देवशयनी एकादशी के साथ शादी-विवाह का सीजन शुरू होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले ही सर्राफा बाजार में अपेक्षित रौनक देखने को नहीं मिल रही है। सोने की लगातार बढ़ती कीमतों और इस बार शादी के लिए कम शुभ मुहूर्त होने के कारण ग्राहक जरूरत के अनुसार ही खरीदारी कर रहे हैं। इसका असर सर्राफा कारोबार पर साफ दिखाई दे रहा है। कारोबारियों का अनुमान है कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में ज्वेलरी का कारोबार 7 से 10 प्रतिशत तक कम रह सकता है।
सर्राफा बाजार के व्यापारियों का कहना है कि अधिकांश ग्राहक भारी आभूषणों के बजाय हल्के वजन के डिजाइन और जरूरत भर की ज्वेलरी खरीद रहे हैं। कई परिवार बजट को ध्यान में रखते हुए पुराने आभूषणों की अदला-बदली कर नए गहने बनवा रहे हैं। हालांकि कारोबारियों को उम्मीद है कि शादी की तारीखें नजदीक आने पर बाजार में कुछ तेजी आ सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।