{"_id":"6991dca821e0ee2abb0ac382","slug":"video-three-armed-criminals-looted-jewelery-shop-in-gurugram-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: तीन हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप पर की दिनदहाड़े लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: तीन हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप पर की दिनदहाड़े लूट
राहुल तिवारी
Updated Sun, 15 Feb 2026 08:18 PM IST
Link Copied
गुरुग्राम सेक्टर-37 थाना के अंतर्गत खांडसा मार्केट स्थित खयाल ज्वेलरी शॉप पर 14 फरवरी को तीन हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की। लूट की वारदात करने पहुंचे बदमाशों ने हेलमेट लगाकर व गमछा बांधकर मुंह बांध रखे थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके। करीब छह मिनट की वारदात के बाद दो बदमाश पांच किलो चांदी व 35 हजार रुपये नकदी लेकर भाग गए, जबकि एक बदमाश को दुकान संचालक ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी बबलू शाह ने बताया कि खांडसा मार्केट में बालाजी मंदिर के पास इमारत के प्रथम तल पर पांच सालों से खयाल ज्वेलरी नाम से दुकान संचालित कर रहा है। 14 फरवरी की दोपहर करीब दो बजे तीन युवक मुंह पर हेलमेट लगाकर व गमछा बांधकर उसकी दुकान में आए। लूट की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि तीन युवक दुकान में आए और उन्होंने दुकान का शटर बंद कर दिया। दो बदमाशों ने हेलमेट लगा रखा था और एक बदमाश ने मुंह पर गमछा बांध रखा था। तीनों बदमाशों के पास पिस्टल, हथौड़ी व डंडा था। तीनों बदमाशों ने बबलू शाह को धमकाते हुए अलमारी की चाबी ले ली। एक युवक ने पिस्टल दिखाकर बबलू शाह को जान से मारने की धमकी देकर वहीं खड़ा कर लिया। इसके बाद करीब पांच मिनट तक वह दुकान में लूटकी वारदात को अंजाम दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।