{"_id":"69918ca953802515ff094614","slug":"video-sirmour-108-and-102-employees-burnt-the-effigy-of-md-nhm-in-nahan-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: 108 और 102 कर्मचारियों ने नाहन में फूंका एमडी एनएचएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: 108 और 102 कर्मचारियों ने नाहन में फूंका एमडी एनएचएम का पुतला
जिला सिरमौर में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। रविवार को कर्मचारी उपायुक्त कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे और अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारियों ने महिमा लाइब्रेरी के पास एमडी एनएचएम का पुतला फूंका। दोपहर बाद कर्मचारी शिमला में 16 फरवरी को होने वाले प्रदर्शन के लिए रवाना हुए। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से न्यूनतम वेतन, सेवाओं के नियमितीकरण और सामाजिक सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद सरकार और संबंधित कंपनी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। जबकि कर्मचारी पिछले कई वर्षों से आपातकालीन सेवाओं में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया गया है। उन्होंने मांग की कि न्यूनतम वेतन अधिनियम को तुरंत लागू किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सीटू पदाधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।