{"_id":"69918924d3f4ddb35f06d8fa","slug":"video-una-flag-hoisting-ceremony-at-baba-balak-nath-temple-on-mahashivratri-bairiyan-reverberates-with-cheers-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: महाशिवरात्रि पर बाबा बालक नाथ मंदिर में झंडा चढ़ाने की रस्म, जयकारों से गूंजा बैरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: महाशिवरात्रि पर बाबा बालक नाथ मंदिर में झंडा चढ़ाने की रस्म, जयकारों से गूंजा बैरियां
उपमण्डल बंगाणा की ग्राम पंचायत बैरियां स्थित प्रसिद्ध शक्ति पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर झंडा चढ़ाने की पारंपरिक रस्म श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न की गई। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा जी के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के पुजारी बाबा सुभाष चाँद ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन झंडा चढ़ाने की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इस दिन विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की जाती है। पूजा के उपरांत श्रद्धालु सामूहिक रूप से झंडे को अपने कंधों पर उठाकर मंदिर की परिक्रमा करते हैं। जैसे ही झंडा लहराता है, पूरा मंदिर परिसर जय बाबा बालक नाथ के जयकारों से गूंज उठता है और वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो जाता है। इस अवसर पर महिलाओं, पुरुषों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्तजन भजन-कीर्तन करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई। झंडा चढ़ाने की रस्म के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने बड़े श्रद्धा भाव से पंक्तिबद्ध होकर भंडारे में भाग लिया और आयोजन समिति की व्यवस्थाओं की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र की एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को भी सुदृढ़ करता है। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि बाबा बालक नाथ मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।