Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Charkhi Dadri News
›
On the occasion of Mahashivratri festival in Dajari, devotees thronged the Shiva temples of the district, the queue continued till noon.
{"_id":"69918b6cfa20249841065d50","slug":"video-on-the-occasion-of-mahashivratri-festival-in-dajari-devotees-thronged-the-shiva-temples-of-the-district-the-queue-continued-till-noon-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"दाजरी में महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, दोपहर तक लगा रहा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाजरी में महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, दोपहर तक लगा रहा तांता
महाशिवरात्रि पर्व पर दादरी जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव, माता पार्वती का जलाभिषेक किया। सभी शिवालयों में अलसुबह से ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। श्रद्धालु बेलपत्र, फूल, शहद, दूध, दही, फल व जल लेकर मंदिर पहुंचे और शिवलिंग का जलाभिषेक किया। महिलाएं और बच्चों में अधिक उत्साह देखने को मिला और शिवालयों में दोपहर तक भीड़ बनी रही।
शहर के ऐतिहासिक बड़ा शिव मंदिर, प्राचीन श्री शिव मंदिर, गौरी शंकर महादेव मंदिर, पुरानी अनाज मंडी मंदिर, प्राचीन सिद्ध महादेव मंदिर, सदर थाना शिव मंदिर के अलावा विभिन्न कॉलोनियों व गांवों में शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान शिव को प्रसन्न किया। साथ ही भक्त शिवजी के जयकारे लगाते रहे और मंदिरों में भी भजन गायन हुआ। इसके साथ ही कई स्थानों पर मेले का आयोजन भी किया गया। मेलों में विशेषकर बच्चों ने खिलौने व अन्य सामान की जमकर खरीदारी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।