{"_id":"6a311866208e8c64f3041b40","slug":"video-waterlogging-occurred-on-the-roads-in-gurugram-due-to-rain-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"जरा सी बारिश और जलभराव: निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों पर जमा हुआ पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरा सी बारिश और जलभराव: निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों पर जमा हुआ पानी
जरा सी बारिश शहर की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल देती है। कुछ जगहों पर ड्रेनेज लाइन होने के बावजूद सड़क पर पानी जमा हो रहा है तो कई जगहें ऐसी हैं, जहां ड्रेनेज की लाइन ही नहीं है। सेक्टर चार और लक्ष्मण विहार के बीच की सड़क पर कई जगह पानी जमा है। यह सड़क रेलवे स्टेशन को द्वारका एक्सप्रेस से जोड़ती है। इसके साथ सघन आबादी वाले इलाके लक्ष्मण विहार, सूर्या विहार और धनवापुर गांव जुड़ा है, वहीं गुरुग्राम का सबसे पुराना और बड़ा सेक्टर चार जुड़ा है। पानी के जमाव से सड़क के किनारे जमा कूड़ा सड़ रहा है। यहां कुछ साल पहले बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज लाइन बनाई गई थी मगर जल भराव वाली जगहों से इस ड्रेनेज लाइन को नहीं जोड़ा गया है। सेक्टर का हर मोड़ पर जल जमाव है, जो इस सड़क से जुड़ा है, लोगों को पैदल यहां तक आने में मुश्किल हो रही है।
सेक्टर 23 का भी यही हाल है। सेक्टर 23 के निवासी भवानी शंकर त्रिपाठी ने यहां की वीडियो साझा किया है। दूसरी ओर नए गुरुग्राम में सदर्न पेरिफेरल रोड पर सेक्टर 69 में ड्रेनेज लाइन नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क के किनारे जमा है। टयूलिप चौक के पास टयूलिप समूह की 9 सोसाइटियों में रहने वाले हजारों लोग और दरबारी गांव के लोग पानी की जमाव से परेशान हो रहे हैं। इन जगहों पर फुटपाथ पर चलना मुहाल है। टयूलिप चौक स्थानीय निवासी आरके जायसवाल ने इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।