{"_id":"69aece506c594c61f705e603","slug":"video-woman-accused-of-pouring-inflammable-substance-arrested-in-gurugram-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: पति की महिला मित्र पर डालने आई थी ज्चलनशील पदार्थ, कपड़ों की गलतफहमी में दूसरी महिला पर डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: पति की महिला मित्र पर डालने आई थी ज्चलनशील पदार्थ, कपड़ों की गलतफहमी में दूसरी महिला पर डाला
गुरुग्राम में रविवार की देर शाम सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में महिला पर फेंके गए ज्वलनशील पदार्थ मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पूछता में पता चला कि वह अपने पति की महिला मित्र पर ज्चलनशील पदार्थ डालने आई थी, लेकिन कपड़ों की गलतफहमी में दूसरी महिला पर डाल दिया था। पीड़ित महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया था। वहां पर डॉक्टरों ने पीड़ित महिला की जांच करने के बाद डिस्चार्ज कर दिया था।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाली आरोपी महिला के खिलाफ सेक्टर-10 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। वहीं, घटना में घायल महिला के साथ मारपीट करने वाले उसके प्रेमी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार प्रेमी के खिलाफ बादशाहपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।