Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
80th Independence Day celebrated with great enthusiasm in Noida women walked ramp in tricolour sarees
{"_id":"6a81d94955315dc6ee09a59c","slug":"video-80th-independence-day-celebrated-with-great-enthusiasm-in-noida-women-walked-ramp-in-tricolour-sarees-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे साड़ी में महिलाओं ने किया रैम्प वाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगे साड़ी में महिलाओं ने किया रैम्प वाक
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 09:07 PM IST
Link Copied
नोएडा में शुक्रवार को सेक्टर-122 के कम्युनिटी हॉल में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम, ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. सुधांशु, पूर्व सचिव एपेडा और विमला बाथम, पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग यूपी रहीं। डॉ. सुधांशु ने आत्मनिर्भर भारत और युवा सशक्तिकरण पर जोर दिया, जबकि विमला बाथम ने महिलाओं के योगदान की सराहना की। इस मौके पर डॉ. शालिनी सिंह, निखिल सिंघल, महेश सक्सेना, एन. पी. सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और रिदमिक योगा प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। अंत में आयोजक फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के निदेशक डॉ. महीपाल सिंह ने आभार जताया। समापन वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।