{"_id":"69dde0ac7cdddd56d50a3da8","slug":"video-crowds-thronged-the-national-dalit-prerna-sthal-on-br-ambedkar-jayanti-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर जयंती पर दलित प्रेरणा स्थल में उमड़ा जनसैलाब, ट्रैफिक रहा सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर जयंती पर दलित प्रेरणा स्थल में उमड़ा जनसैलाब, ट्रैफिक रहा सामान्य
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:07 PM IST
Link Copied
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोग सुबह से ही स्थल पर पहुंचने लगे। कई लोग हाथों में झंडे और बाबा साहेब के चित्र लिए हुए नजर आए।
जयंती के मौके पर माहौल पूरी तरह से श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा। लोग पुष्प अर्पित कर बाबा साहेब को नमन करते दिखे। लगातार बढ़ती भीड़ के बावजूद नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और किसी बड़े जाम की स्थिति देखने को नहीं मिली।
प्रशासन भी मौके पर मुस्तैद नजर आया, ताकि कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनी रहे। श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है, जिससे स्थल पर दिनभर भीड़ रहने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।