Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Differently-abled children distributed juice lassi and jaljeera in Noida on Nirjala Ekadashi
{"_id":"6a3d0b409a92cdd2c60d1a3c","slug":"video-differently-abled-children-distributed-juice-lassi-and-jaljeera-in-noida-on-nirjala-ekadashi-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में निर्जला एकादशी पर दिव्यांग बच्चों ने बांटा जूस, लस्सी एवं जलजीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में निर्जला एकादशी पर दिव्यांग बच्चों ने बांटा जूस, लस्सी एवं जलजीरा
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 04:34 PM IST
नोएडा सेक्टर-70 स्थित फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सेक्टर-73 में जूस, लस्सी एवं जलजीरा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के विशेष बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने पूरे उत्साह के साथ राहगीरों को शीतल पेय वितरित कर सेवा, सामाजिक सहभागिता एवं मानवता का संदेश दिया।फाउंडेशन के निदेशक डॉ. महिपाल सिंह ने कहा कि यह केवल पेय पदार्थ वितरण का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने, सामाजिक संबंधों को मजबूत करने और समाज में अपनापन बढ़ाने का एक प्रयास था। उन्होंने बताया कि आज सामाजिक संबंधों की कमी के कारण मस्तिष्क की न्यूरोप्लास्टिसिटी प्रभावित हो रही है तथा डोपामिन का स्तर भी कम हो रहा है। इसके परिणामस्वरूप लोग अधिक चिड़चिड़े, तनावग्रस्त और निराश रहने लगे हैं तथा न्यूरोप्लास्टिसिटी में कमी के कारण न्यूरोलॉजिकल समस्याएं भी बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य मस्तिष्क के लिए एक ब्रेन जिम की तरह कार्य करते हैं और इस प्रकार के आयोजन केवल त्योहारों तक सीमित न रहकर समाज में नियमित रूप से होने चाहिए।
फाउंडेशन की सेंटर मैनेजर सुर्भी जैन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना तथा समाज के साथ उनकी सहभागिता को मजबूत करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।