{"_id":"67bae08444699782710257e1","slug":"video-gang-involved-in-stealing-petrol-and-diesel-from-trucks-busted","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हाइवे पर खड़े ट्रकों से पेट्रोल-डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हाइवे पर खड़े ट्रकों से पेट्रोल-डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 02:17 PM IST
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने हाइवे और ढाबों पर खड़े ट्रकों से पेट्रोल-डीजल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1250 लीटर चोरी का पेट्रोल, नकद आठ हजार रुपये, एक छोटा हाथी वाहन और एक अल्टो कार बरामद हुई है।
एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इस गिरोह पर कार्रवाई की है। पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग घरबरा गेट के पास चोरी का पेट्रोल बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरुण (26) निवासी अटाली, फरीदाबाद हरियाणा, संतोष (32) निवासी रामपुर पटेल जबलपुर मध्य प्रदेश, सोनू (57) निवासी सेक्टर-142, खुशीराम (39 निवासी अटाली फरीदाबाद के रूप में हुई है।
चारों आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी पर थाना इकोटेक प्रथम में मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा सोनू के खिलाफ थाना सेक्टर-142 में अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश कर रही है। इस सफलता को लेकर पुलिस अधिकारियों ने टीम को बधाई दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।