{"_id":"67badd4b69a302309e082cf4","slug":"video-international-communication-conference-concluded-at-jp-college","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : प्रदर्शनी में 50 छात्रों ने पेश किए मॉडल, जेपी कॉलेज में हुआ अंतर्राष्ट्रीय कम्युनिकेशन सम्मेलन का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : प्रदर्शनी में 50 छात्रों ने पेश किए मॉडल, जेपी कॉलेज में हुआ अंतर्राष्ट्रीय कम्युनिकेशन सम्मेलन का समापन
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 02:03 PM IST
नोएडा के सेक्टर 62 स्थित जेपी इंस्टिट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (जेआईआईटी) में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सिग्नल प्रॉसेसिंग और कम्युनिकेशन सम्मेलन का समापन हुआ। इस दौरान 25 से अधिक तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। इसमें अकादमिक, उद्योग और शोध क्षेत्र के लोग शामिल हुए। साथ ही सिग्नल प्रोसेसिंग, वायरलेस कम्युनिकेशन, मशीन लर्निंग और अगली पीढ़ी की कंप्यूटिंग आर्किटेक्चर में नवीनतम नवाचारों और प्रगति पर चर्चा की गई।
इस दौरान इंजीनियरिंग प्रदर्शनी में 50 छात्रों ने अपने मॉडल के प्रोटोटाइप प्रस्तुत किए। साथ ही अंत में मानवता के लिए प्रौद्योगिकी विषय पर छात्रों को कार्यशाला में जानकारी दी गई। इस मौके पर कुलपति प्रो. बीआर मेहता, प्रति कुलपति प्रो. एससी सक्सेना, अकादमिक्स और अनुसंधान की डीन प्रो. श्वेता श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।