{"_id":"69bcf9d58f8e79bb8700f029","slug":"video-one-to-one-on-health-tips-with-gynecologist-dr-meera-pathak-in-noida-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"खुशी का फॉर्मूला: अवेयरनेस-बैलेंस और हेल्दी लाइफस्टाइल से बेहतर होगी महिलाओं की सेहत, डॉक्टर की बतायी ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशी का फॉर्मूला: अवेयरनेस-बैलेंस और हेल्दी लाइफस्टाइल से बेहतर होगी महिलाओं की सेहत, डॉक्टर की बतायी ये बातें
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:10 PM IST
Link Copied
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर यह समझ ही नहीं पाते कि उन्हें असल में खुशी किस चीज़ से मिलती है। कई बार तो लोगों को यह बताने में भी 5 से 10 मिनट लग जाते हैं कि उन्हें क्या खुश करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, खुशी पाने का पहला और सबसे जरूरी कदम है- अवेयरनेस यानी खुद को समझना।
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मीरा पाठक के मुताबिक, महिलाओं के लिए खुश रहना सिर्फ मानसिक नहीं बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है। महिला शरीर मुख्य रूप से हार्मोन्स पर निर्भर करता है, और ये हार्मोन्स सीधे तौर पर हमारी भावनाओं से जुड़े होते हैं। जब महिलाएं खुश रहती हैं, तो हार्मोन संतुलित रहते हैं, जिससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
उन्होंने बताया कि दिन की शुरुआत एक क्लियर माइंडसेट के साथ करनी चाहिए। सुबह उठकर यह तय करना कि दिन को कैसे बिताना है, मानसिक स्पष्टता देता है। साथ ही मॉर्निंग वॉक, योग या हल्की एक्सरसाइज से शरीर में “हैप्पी हार्मोन्स” जैसे सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है, जिससे मूड बेहतर होता है।
इसके अलावा, आज की युवा पीढ़ी में डोपामिन ओवरलोड एक बड़ी समस्या बन रही है, जो अधिक सोशल मीडिया और जंक फूड के कारण बढ़ रही है। इससे बचने के लिए संतुलित जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।