{"_id":"6a43ade99a9b87675c024f32","slug":"video-pf-claim-process-to-change-from-one-july-2026-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"EPFO: एक जुलाई से बदल जाएगी पीएफ क्लेम प्रक्रिया, रिजेक्शन घटेगा और निस्तारण होगा तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
EPFO: एक जुलाई से बदल जाएगी पीएफ क्लेम प्रक्रिया, रिजेक्शन घटेगा और निस्तारण होगा तेज
नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 05:22 PM IST
Link Copied
नोएडा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) एक जुलाई से देशभर में केंद्रीकृत डिजिटल प्रणाली लागू करेगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद पीएफ से जुड़े सभी रिकॉर्ड एकीकृत प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। इससे देश के किसी भी हिस्से से खाताधारकों का विवरण देखा जा सकेगा। साथ ही क्लेम निस्तारण की प्रक्रिया तेज होगी और तकनीकी कारणों से होने वाले दावों के रिजेक्शन में भी भारी कमी आने की उम्मीद है।
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुयश पांडे ने बताया कि अभी तक क्लेम प्रक्रिया में कई स्तरों पर जांच और अलग-अलग विंडो होने के कारण अधिक समय लगता था। नई केंद्रीकृत प्रणाली लागू होने के बाद यह प्रक्रिया सरल होगी और क्लेम का निस्तारण पहले की तुलना में काफी तेजी से हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था में कर्मचारी जैसे ही क्लेम के लिए आवेदन करेगा, उसी समय सिस्टम यह बता देगा कि वह क्लेम के लिए पात्र है या नहीं और यदि पात्र है तो कितनी राशि तक का दावा कर सकता है। इससे अपात्र या गलत आवेदन आगे प्रोसेस नहीं होंगे, जिसके कारण क्लेम रिजेक्शन रेट में कमी आएगी।
नई प्रणाली का एक और बड़ा लाभ यह होगा कि क्लेम का निस्तारण जिस दिन होगा, उसी दिन तक का ब्याज खाताधारक को मिलेगा। यह व्यवस्था एक जुलाई से पीएफ से जुड़े सभी प्रकार के दावों पर लागू होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।