{"_id":"67f6449456e89ce648048d07","slug":"video-traffic-jam-on-noida-greater-noida-expressway-2025-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर जाम, लोगों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर जाम, लोगों को हुई परेशानी
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 03:27 PM IST
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह से ही जाम देखने को मिला। इस दौरान लोग 10-20 मिनट तक अलग-अलग स्थान पर फंसे रहे। जहां ग्रेटर नोएडा से दिल्ली और नोएडा और फरीदाबाद जाने वाले राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ा। दरअसल शहर में आज उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदी बेन पटेल के शहर आगमन और कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक पुलिस ने कुछ मार्गों पर डाइवर्जन लागू किया था। इस कारण एक्सप्रेसवे पर दबाव बढ़ गया और लोगों को जाम से जूझना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस लगातार जाम खुलवाने और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ट्रैफिक पुलिस की कई टीमें जगह जगह तैनात हैं जो ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए कार्य कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।