Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Father-in-law killed son-in-law over loan of thirty thousand in Kanjhawala in Delhi
{"_id":"69c13ee787ad1a7c8d0530dc","slug":"video-father-in-law-killed-son-in-law-over-loan-of-thirty-thousand-in-kanjhawala-in-delhi-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ससुर ने ली 30 हजार के कर्ज की ऐसी कीमत, डंडे से पीट-पीटकर ले ली दामाद की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ससुर ने ली 30 हजार के कर्ज की ऐसी कीमत, डंडे से पीट-पीटकर ले ली दामाद की जान
कंझावला थाना इलाके में कर्ज के 30 हजार रुपये वापस नहीं करने पर 70 साल के ससुर ने 55 साल के दामाद को डंडे से पीट पीटकर मार डाला। मृतक की पहचान 55 साल के अगलू के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसके पास से डंडा व वारदात के वक्त पहने कपड़े बरामद किए हैं।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि 16 मार्च को कंझावला थाना पुलिस को स्पिरिट जिम के पास झगड़े की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि ससुर और दामाद के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें घायल अगलू को परिवार वाले संजय गांधी अस्पताल लेकर गए हैं। अस्पताल पहुंंची पुलिस को पता चला कि उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अगलू की पत्नी सविता ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर ससुर और दामाद में झगड़ा हुआ था। अगलू ने दिनेश से 30 हजार रुपये कर्ज लिए थे। दिनेश उससे पैसे वापस मांग रहा था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। पुलिस को पता चला कि घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व पुलिस ने जांच शुरू की। जिसमें पता चला कि आरोपी दिनेश बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। बिहार भागने की आशंका को देखकर पुलिस की एक टीम को वहां भेज दिया गया। पुलिस का दबाव बढ़ता देख वह दिल्ली आ गया। इस बात की पुलिस को जानकारी मिल गई। स्थानीय स्तर पर पुलिस ने मुखबिर को सक्रिय किया। इसी बीच पुलिस को पता चला कि वह पैसे लेने के लिए अपने किसी परिचित के पास आने वाला है। पुलिस ने कंझावला औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।