Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Hot axle box detectors will be installed for the safety of railway passengers
{"_id":"69cfd0b44a987ebb1e0764ee","slug":"video-hot-axle-box-detectors-will-be-installed-for-the-safety-of-railway-passengers-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"उत्तर रेलवे की पहल: सुरक्षा के लिए लगेंगे हॉट एक्सल बॉक्स डिटेक्टर, खराबी का पहले ही चलेगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर रेलवे की पहल: सुरक्षा के लिए लगेंगे हॉट एक्सल बॉक्स डिटेक्टर, खराबी का पहले ही चलेगा पता
राजधानी दिल्ली में रेल यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए उत्तर रेलवे अब आधुनिक तकनीक का सहारा लेने जा रहा है। ट्रेनों में तकनीकी खराबियों को समय रहते पहचानने के लिए “हॉट एक्सल बॉक्स डिटेक्टर (एचएबीडी)” लगाने की योजना शुरू की जाएगी। इससे संभावित रेल हादसों को रोकने में मदद मिलेगी। योजना के तहत दिल्ली के विभिन्न रेल मार्गों पर करीब 17 हॉट एक्सल बॉक्स डिटेक्टर लगाए जाएंगे। हॉट एक्सल बॉक्स डिटेक्टर एक अत्याधुनिक और स्वचालित प्रणाली है, जो चलते हुए ट्रेन के पहियों की धुरी यानी एक्सल के तापमान की निगरानी करती है। यदि किसी डिब्बे या वैगन के एक्सल में असामान्य गर्मी बढ़ती है, तो यह सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी कर देता है। आमतौर पर एक्सल में अत्यधिक गर्मी होने से बेयरिंग फेल हो सकती है, जिससे पटरी से उतरने जैसे बड़े हादसे हो सकते हैं। लेकिन यह तकनीक पहले ही खतरे का संकेत देकर रेलवे कर्मचारियों को सतर्क कर देगी, जिससे समय रहते ट्रेन को रोका जा सकेगा और समस्या का समाधान किया जा सकेगा। आमतौर पर लंबी दूरी की ट्रेनों में कई बार तकनीकी खराबियों का पता देर से चलता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।