Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
VIDEO : A 3-year-old innocent was attacked by a dog in Ambala, his face was scratched and his ear was cut off and hung
{"_id":"67efc33ed6c488c14607d7ae","slug":"video-a-3-year-old-innocent-was-attacked-by-a-dog-in-ambala-his-face-was-scratched-and-his-ear-was-cut-off-and-hung-2025-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंबाला में तीन साल की मासूम पर कुत्ते का हमला, चेहरा नोंचा व कान भी कटकर लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंबाला में तीन साल की मासूम पर कुत्ते का हमला, चेहरा नोंचा व कान भी कटकर लटका
बब्याल के मेन बाजार के निकट दोपहर के समय गली में खेलते समय 3 वर्षीय मासूम तमन्या पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची का चेहरा नोंच डाला व कान भी कटकर लटक गया। शोर सुनने के बाद पड़ोसी महिला ने कुत्ते से मुंह से बच्ची को छुड़वाया। देखते ही देखते लोगों का जमावड़ा लग गया। डंडों व पत्थरों से कुत्ते को खदेड़ा।
बच्ची को उठाकर तुरंत परिजन अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के रेबीज व टेटनेस का टीका लगाने के बाद चंडीगढ़ जीएमसीएच सेक्टर-32 रेफर कर दिया। बच्ची के पिता शिव चरण ने बताया कि वह ऑटो चलता है। दोपहर के समय पत्नी व उसके तीनों बच्चे घर पर थे। पत्नी काम में व्यस्त हो गई थी।
इतने में दरवाजा खुला होने के कारण सबसे छोटी बेटी तमन्या बाहर गली में खेलने लग गई। कुत्ता पहले भी गली में आता था तो बच्चे खेलते थे। शुक्रवार को दोपहर को अचानक कुत्ते ने बच्ची पर हमला कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।